सैकेंड हैंड कार खरीदने का मन बनाया है तो कुछ बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। ये रही वो खास बातें।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
2 of 11
बजट: कार नई हो या पुरानी इसे खरीदने के लिए पहली जरूरी चीज है आपका बजट। आपके पास जितना धन है उसी के हिसाब से पहले इंटनेट पर कारें सर्च करें और फिर देखें कि कौन सी कार आपके बजट के हिसाब से ठीक रहेगी।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
3 of 11
कार का मॉडल: बजट तय करने के बाद उपयुक्त कारों के बारे में जानकारी हासिल करने की बारी आती है। आप वही सेकंड हैंड कार खरीदें जो 50 हजार से ज्यादा न चली हो और उसका मॉडल बहुत पुराना न हो। कोशिश करें कि टैक्सी के तौर पर यूज की गई कार न खरीदें।
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
4 of 11
कार का निरीक्षण- पुरानी कार खरीदने से पहले भलीभांति उसका इंजन और बॉडी देख लें कि का कभी एक्सीडेंट तो नहीं हुआ। कार को देखते यह भी ध्यान रखें कि उसकी वायरिंग ठीक है और इंजन आदि को रिपेयर कराने की जरूरत न हो।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
5 of 11
नजदीकी लोगों की सलाह लें: इंटरनेट पर पुरानी कार सर्च करने के बाद अपने किसी खास रिश्तेदार या मित्र को दिखाएं जो पहले से कार का इस्तेमाल कर रहे हों। इससे आपको यह फायदा होगा कि कई उन चीजों के बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी जिनके बारे में शायद आपको अंदाजा न हो।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
6 of 11
टेस्ट ड्राइव- कोई भी पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले जरूरी है कि आप उसे चलाकर देखें कि उसका इंजन सही से काम कर रहा है या नहीं। कार के ब्रेक और एक्सेलरेटर सही काम कर रहा है कि नहीं।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
7 of 11
सौदेबाजीः अगर आप अपने बजट के हिसाब से कार देख रहे हैं तब भी मोलभाव करके कुछ कीमत कम करा सकते हैं। जरूरत पड़े तो कुछ कार डीलर्स से भी मदद ले सकते हैं। मोलभाव करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
8 of 11
गाड़ी के कागजात- खरीदते वक्त यह भी देखें कि गाड़ी मालिक के पास सभी कागजात हैं या नहीं। अगर कार मालिक ने कार का इंश्योरेंस नहीं करा रखा है तो आपके नाम गाड़ी का रजिस्ट्रेशन तब तक नहीं होगा जब तक कि उसका इंश्योरेंस न कराया जाए। इसलिए कार खरीदने से पहले उसे पूरे कागजात जांच लें।
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
9 of 11
कार लोनः कई बार लोग लोन पर कार खरीदते हैं और लोन भरने से पहले ही कार बेच देते हैं ऐसे में इसे जब दूसरा व्यक्ति खरीदता है तो उसे कार को अपने नाम कराने से पहले कार का लोन जमा कराना पड़ता है। इसलिए जब तक कार आपके नाम न हो जाए तब तक पूरा पैसा न दें।
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
10 of 11
आरसी अपने नाम कराएं- आप कार खरीदने में ठगी का शिकार न हों इसलिए लिए जरूरी है कि जब आरटीओ ऑफिस से कार का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आपके नाम से नहीं मिल जाता तब तक कार का सौदा पूरा न मानें।
सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 10 बातें
11 of 11
कार खरीदने से पहले पार्किंग की समस्या को भी ध्यान में रखें क्योंकि यदि आप दिल्ली एनसीआर जैसे इलाके में रहते हैं तो गाड़ी के पार्किंग की समस्या हो सकती है।