दीपावली की रात देवी लक्ष्मी का पूजन अगर शुभ मुहूर्त में किया जाए तो इसका शुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए दीपावली की रात मुहूर्त का बड़ा महत्व रहता है। अगर आप भी शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो देखिए आपकी राशि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ समय और शुभ मंत्र कौन सा है।
विज्ञापन
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
2 of 13
मेष राशि के व्यक्तियों को जिनका नाम चू, चे, चौ, ला, ली, लू लै, ले, लौ या अ अक्षर से शुरु होता है उन्हें शाम के समय वृषम लग्न में देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस राशि के व्यक्ति 'ओम ऐं क्लीं सौं:' इस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
विज्ञापन
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
3 of 13
जिन व्यक्तियों का नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षर से शुरु होता है उनकी राशि वृष होती है। ऐसे व्यक्तियों के रात के सयम सिंह लग्न में देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इनके लिए धन दायक मंत्र है 'ओम ऐं क्लीं श्रीं'
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
4 of 13
का, की, कू, घ, ड., छ, के, को और ह अक्षर से जिनका नाम शुरु होता है उनकी राशि मिथुन होती है। ऐसे व्यक्तियों को दीपावली के दिन शाम के समय वृषभ लग्न में देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आपके लिए सौभाग्यवर्द्घक मंत्र है 'ओम क्लीं ऐं सौं:'।
विज्ञापन
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
5 of 13
जिनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से शुरु होता है वह कर्क राशि के होते हैं। इन्हें दीपावाली पूजन वृषभ लग्न में शाम के समय करना चाहिए। इस राशि के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का मंत्र है 'ओम, ऐं क्लीं श्रीं'।
विज्ञापन
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
6 of 13
नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे होता है वह सिंह राशि के व्यक्ति होते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन्हें दीपावाली पूजन रात्रि में सिंह लग्न में करना चाहिए। इनके लिए धन दायक मंत्र है 'ओम, ह्रीं श्री सौं:'।
विज्ञापन
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
7 of 13
जिनकी राशि कन्या है यानी नाम का पहला अक्षर टो, पा, पी, पू, षी, ण, ठ, पे, पो से शुरु होता है उन्हें सिंह राशि में रात्रि के समय दीपावली पूजन करना चाहिए। आपके लिए शुभ मंत्र है 'ओम श्रीं ऐं सौं'।
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
8 of 13
जिनके नाम का पहला अक्षर रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू ते इन अक्षरों से शुरु होता है वह तुला राशि के व्यक्ति होते हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र है। इनके लिए शाम के समय वृषभ लग्न में देवी लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फलदायी होगा। आपके लिए शुभ मंत्र है 'ओम ह्रीं क्लीं श्री'।
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
9 of 13
मंगल की वृश्चिक राशि में जिनका जन्म होता है उनके नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से शुरु होता है। इनके लिए दीपावली पूजन का शुभ समय रात के समय सिंह लग्न है। इनके लिए शुभ मंत्र है 'ओम, ऐं क्लीं सौं:'
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
10 of 13
जिनके नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे होता है वह धनु राशि के व्यक्ति होते हैं। इस राशि के व्यक्ति शाम के समय वृषभ लग्न में दीपावली पूजन करें। आपके लिए धन दायक मंत्र है 'ओम, ऐं ह्रीं क्लीं सौं:'।
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
11 of 13
शनि की राशि मकर में जिनका जन्म होता है उनके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरु होता है। इस साल दीपावली पर इन्हें सिंह लग्न में रात्रि के समय इन्हें लक्ष्मी पूजन करना चाहिए। लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 'ओम ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:' से देवी की पूजा करें।
राशि के अनुसार दीपावली पूजन का समय और मंत्र
12 of 13
जिनका जन्म कुंभ राशि में हुआ है, नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा है तो आपको दीपावली की पूजा सिंह लग्न में करनी चाहिए। आपके लिए शुभ मंत्र है 'ओम ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं'।
जिनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची है उनकी राशि मीन होती है। इस राशि के व्यक्तियों को सिंह लग्न में लक्ष्मी पूजन करना चाहिए। आपके लिए शुभ मंत्र 'ओम ह्रीं क्लीं सौं:'।