आपकी राशि के स्वामी शुरू से ही अस्तंगत हैं। शनि की ढैय्या का प्रभाव भी आप पर है। ऐसे में आपको अनावश्यक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आय में कमी और खर्च अधिक होगा इससे आर्थिक परेशानी महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में रुकावट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सलाह है क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है। परिवार में आपसी मन मुटाव हो सकता है। मंगलवार का व्रत आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
2 of 12
आपकी राशि के स्वामी शुक्र वक्री होकर चौथे घर में चल रहे हैं। यही कारण है कि मेहनत और परिश्रम के बावजूद आपको सुख एवं धन के मामले में अनुकूलता का अनुभव नहीं होगा। व्यवसाय में क्षेत्र में खर्च अधिक और आय कम होने की आशंका है। शनि की दृष्टि के कारण पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी। घर में आपसी सहयोग की कमी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सजग रहें। दुर्गा सप्तशती का पाठ आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
3 of 12
आपकी राशि का स्वामी बुध तृतीय भाव में गुरु, शुक्र ग्रहों के साथ है। इस मास में परिश्रम व दौड़-भाग अधिक रहेगी। लेकिन अच्छी बात है कि आर्थिक लाभ सामान्य रुप से बना रहेगा। आकस्मिक खर्च होंगे, बजट का ध्यान रखें।कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क बढ़ सकता है। महीने के अंत में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
4 of 12
इस महीने आप थोड़े अलसाए से रहेंगे। लेकिन क्रोध और तनाव बढ़ा रहेगा। ऐसे में अगर संयम से काम नहीं लेंगे तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाई-बंधुओं से मतभेद हो सकता है। विदेश से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।
विज्ञापन
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
5 of 12
इस महीने धर्म-कर्म मे आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी शुभ कार्य पर आपका धन खर्च होने वाला है। शनि की ढैय्या के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव और खर्च बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के लिए आपको काफी लगन और परिश्रम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि नियमित सूर्य को अर्घ्य दें।
विज्ञापन
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
6 of 12
इस महीने अधिक व्यस्त रहें। काफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आय के मुकाबले खर्च अधिक होगा। निकट संबंधियों से मन मुटाव हो सकता है। नौकरी एवं व्यवसाय में तनाव एवं संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। महीने के अंत में स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
7 of 12
महीने के आरंभ में आपकी राशि पर मंगल की दृष्टि होने से क्रोध और तनाव अधिक रहेगा जबकि शनि की साढेसाती के कारण परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन आय में कमी रहेगी। धन के मामले में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। लेने देन में सावधानी रखें। कई बार बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगल स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
8 of 12
राशिस्वामी मंगल के नीच होने और साढ़ेसाती के कारण बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। नौकरी में सजग रहें कोई आपको धोखा दे सकता है। खर्च बढ़ने से मन परेशान और अशांत रहेगा। सजग रहें, चोट लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। नियमित आदित्यस्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
9 of 12
धनु राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। धर्म-कर्म में विशेष रुचि रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय में कुछ बदलाव करने का विचार बन सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी और परिवार में शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। शनि की साढेसाती चल रही है इसलिए संयम बरतें, आकस्मिक खर्च हो सकता है।
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
10 of 12
यह महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। महीने के पहले भाग में धन लाभ एवं सुख साधनों की प्राप्ति होगी। लेकिन खर्च भी होता रहेगा, मनोरंजन और आमोद-प्रमोद पर विशेष खर्च की संभावना है। धर्म कर्म में आपका रुझान रहेगा। महीने के दूसरे भाग में पारिवारिक विषयों को लेकर परेशान रह सकते हैं। बजट बिगड़ने से चिंतित होंगे। गुरुवार की पूजा से लाभ मिलेगा।
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
11 of 12
इस महीने कई अधूरे और बिगड़े कार्य बनेंगे। शनि की स्थिति दसवें घर में होने से धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। किसी नए काम को शुरु करना आपके लिए शुभ रहेगा। महीने के अंत में धन खर्च अधिक होगा। आपके लिए श्रीसूक्त का पाठ विशेष लाभदायक रहेगा।
अगस्त महीने का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी रहेगी फीकी
12 of 12
इस महीने आपके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्यों में अनुकूल सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। किसी निकट संबंधी से मनमुटाव हो सकता है। आप किसी विवादास्पद मामलों में उलझ सकते हैं। व्यय अधिक होगा। सलाह है कि निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। देवी लक्ष्मी की पूजा आपके लिए फायदेमंद है।