फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज़िंदगी से है परेशान है, तो इन उपायों को अपनाते ही जीवन में आ जाएगा नया रंग

Sat, 14 Sep 2019 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
wellness - फोटो : wellness
भागदौड़ भरी ज़िंदगी में समय का अभाव है परंतु परेशानियां अपार है। हर व्यक्ति यही सोचता है कि सभी परेशानियां उनके ही जीवन में है। आज हम आपको बेहतर जीवन जीने के तरीके बताएंगे जिनसे आपकी परेशानियां पल भर में दूर हो जाएंगी और जीवन आनंद से भर जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
wellness
दिमाग प्रकृति की सबसे अद्धभुत देन है। इसी दिमाग में तो ख्याल आया कि पत्थर घिसने से आग उत्पन्न हो सकती है। आसपास की हरियाली में ही खाद्य पदार्थ हैं। इसी ताकत की बदौलत हम तरक्की की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। दिमाग का सही तरीके से उपयोग करने पर हम जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते है। लेकिन जब तक मनुष्य अपनी दिमागी ताकतों को समझ ही नहीं पाएगा तो अपने भीतर छिपी अच्छाइयों को कभी पहचान नहीं पाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
ग़ज़ल की हकीकत बयानी- समुंदर पर ही बारिश हो रही है
ज़िंदगी में सुख-दुख आते रहते है। हर पड़ाव एक सीख दे जाती है। हमें उस सीख को सकारात्मक व्यवहार से अपनाते हुए अगले पड़ाव की तरफ बढ़ते रहना चाहिए। ज़िंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जहां हमें कोई मार्ग दिखाई नहीं देता। उस समय हमें सब्र रखकर और ध्यानपूर्वक अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए।

4 of 8
life
अंदरूनी ताकतें ही हमें कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देती हैं। मनुष्य की शक्ति तो उसके भीतर ही छिपी होती है। हर व्यक्ति में एक खूबी होती है जो किसी दूसरे में नहीं पाई जाती। आप का अंदाज़ केवल आपका है। किसी उदासी में हम अपनी इन शक्तियों भूलना नहीं चाहिए। यदि हताश ना होकर अपनी अंदरूनी ताकतों का इस्तेमाल करें तो सारे ग़म भुला सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
life of brain
आप सही तरीके से अपनी ज़िंदगी तभी व्यतीत कर पाएंगे जब आप बीते हुए कल या आने वाले कल में नहीं बल्कि अपने आज को जीना सीख जाएंगे। जब आप चिंता करना छोड़ देंगे तो आप बातों को दिल में रखना भी छोड़ देंगे। खुश रहने के लिए आपको चिंता करने के साथ दुख की भावना उत्पन्न करने जैसी बातों से भी दूर रहना होगा । यदि आपसे कोई कुछ कह दे तो उसके बारे में भविष्य में सोचने का विचार ना करें।
विज्ञापन

6 of 8
जिंदगी
छोटी-छोटी बातें ही जीवन में कड़वाहट पैदा करती है। ऐसी बातों को भूलने में ही भलाई है और यदि भूल नहीं सकते तो उसे अपने तरीके से सुलझा ले। ये नज़रिया आपकी असली ताकत बनेगा। माफ़ करना सीखें इससे आप हमेशा खुश रह सकते हैं। माफ़ करने से कोई छोटा या बड़ा नहीं हो जाता। लेकिन खुद के लिए आप अच्छा महसूस करेंगे। खुद पर विश्वास रखे।
विज्ञापन

7 of 8
life
आपके लिए इस दुनिया में फैसले लेने वाला आपसे बेहतर कोई इंसान नहीं है। आप भली भांति जानते है आपके लिए क्या सही गलत है। आपको अपनी खामियों को भी अपनाना होगा, क्योंकि कोई भी परिपक्व नहीं होता। अपनी कमियों को समझे। कदम-कदम पर आंखें खुली रखकर चलना बेहद आवश्यक है। यदि आप आंख बंद कर रास्ते पर चलेंगे तो कहीं टक्कर खा जाएंगे और गिर पड़ेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
पॉजिटिव लाइफ
जीवन के हर कदम पर अपने माता-पिता और गुरु के मार्गदर्शन से चलेंगे तो बेहतर जीवन व्यतीत करेंगे। खुद से प्यार करे। ऐसा नहीं करेंगे तो आप ज़िंदगी में कुछ सीख नहीं पाएंगे। यह निश्चित कर लें किसके लिए ज़िंदगी में उपलब्धियां हासिल करना चाहते है। कुछ करने का जज़्बा कुछ ही  कारणों से ही उत्पन्न होता है। जब वो खुद के लिए कुछ करना चाहता है या फिर जब वह अपने अपनों के लिए कुछ करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें