फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने के बाद पहली बार बागपत में सपना चौधरी, बंदूकों के पहरे में नाची

Fri, 03 Mar 2017 08:58 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
खेकड़ा (बागपत) क्षेत्र के मवी कलां गांव में रागिनी प्रतियोगिता में हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना चौधरी के पहुंचते ही प्रशंसक बेकाबू हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
दो घंटे तक लाठियों और लाइसेंसी बंदूकों के साए में सपना ने प्रस्तुति दी। कईं बार भीड़ बेकाबू हुई। लाठियां चलीं। कईं बार प्रशंसक ही आपस में भिड़ बैठे। 
विज्ञापन

3 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
यही नहीं रवानगी के दौरान कईं प्रशंसक डांसर की गाड़ी पर चढ़ गए, जिससे उसका बंफर भी टूट गया। आयोजकों ने किसी तरह गायिका को सुरक्षित निकाला।
 

4 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित भूमि का मनमाफिक मुआवजा मिलने के बाद बुधवार रात मवी कलां गांव में 11 गांव के लोगों की ओर से रागिनी कराई गई थी। उद्घाटन एसडीएम खेकड़ा आदित्य प्रजापति ने किया।
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
ढाई लाख की इनामी रागिनी प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति सपना चौधरी ने दी। रात करीब पौने 10 बजे सपना सुरक्षा के बीच मंच पर पहुंची। प्रशंसकों की डिमांड पर दस बजे सपना ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की।
विज्ञापन

6 of 7
बेकाबू हुए प्रशंसक - फोटो : मदन बालियान
दो घंटे के कार्यक्रम में हरियाणवी रागिनी और गीतों पर डांस के दौरान प्रशंसक बेकाबू हो गए। गायिका की सुरक्षा के लिए मंच पर उसके बाउंसरों के अलावा लाइसेंसी बंदूकधारी और लाठियां लिए वालिंटियर तक आयोजकों को लगाने पड़ गए। भीड़ में बेकाबू प्रशंसक कई बार एक-दूसरे से भिड़े। कईं बार व्यवस्था बनाने के लिए लाठियां चलाई गई। रात 12 बजे मंच के पीछे से सपना को उसकी फाच्र्यूनर गाड़ी तक भारी सुरक्षा में ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
आयोजन कमेटी के सदस्य खेकड़ा के ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा और परमिंद्र धामा को खुद व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। दोनों ने किसी तरह सपना को दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे तक पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें