फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत का बैंक खाता क्यों सील नहीं कर रही SIT, इसके पीछे बड़ी चाल

Thu, 21 Sep 2017 12:11 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत इन्सां
डेरामुखी राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हिंसा सहित सभी मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने हनीप्रीत का बैंक खाता सील नहीं किया है। इसके पीछे बड़ी चाल है।
विज्ञापन

2 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अभी राम रहीम की राजदार हनीप्रीत के एचडीएफसी बैंक के खाते को सील नहीं किया है। खाता चालू स्थिति में है। एसआईटी खाते पर नजरें गड़ाए हुए है कि हनीप्रीत कहीं भी इससे लेनदेन करे और उसे गिरफ्त में लिया जाए।
विज्ञापन

3 of 6
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा व राम रहीम के बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक नब्बे खातों को सीज किया चुका है। जानकारी के अनुसार एसआईअी को केवल तीन खातों से ही 68 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बाकि खातों को खंगालने की प्रक्रिया चल रही है। जांच टीम ने राम रहीम का बचत खाता भी फ्रीज कर दिया है। अब उससे भी कोई लेनदेन नहीं हो सकेगा। 

4 of 6
Honeypreet Insan
एसआईटी को डेरे से जुड़े सभी बैंक खाते सीज करने हैं। जैसे-जैसे खातों की सूची हाथ लगती जा रही है, उन्हें सीज किया जा रहा है। जांच टीम के अनुमान अनुसार डेरे को राम रहीम की फिल्मों एमएसजी द मैसेंजर ऑफ गॉड, एमएसजी-टू, एमएसजी-द लॉयन हार्ट, जट्टू इंजीनियर, हिंद का पाक को नापाक जवाब से ही छह सौ करोड़ रुपये कमाई हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
फिल्में पूरी तरह से हरियाणा में मनोरंजन कर मुक्त थीं। इस कमाई पर डेरे ने कोई टैक्स दिया है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। इसके अलावा डेरे के दावे अनुसार देश-विदेश के छह करोड़ भक्त रोजाना एक रुपये चंदे में देते थे। इससे एक दिन की चढ़त छह करोड़ और तीस दिन के महीने की 180 करोड़ रुपये बनती है। इस राशि से जुड़े बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
‘हनीप्रीत’ इंसा गिरफ्तार - फोटो : self
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि डेरे के बैंक खाते सीज करने का काम एसआईटी कर रही है। सभी खातों को फिलहाल सीज किया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई पर निर्णय लेंगे। हिंसा के चलते हुए नुकसान की भरपाई का निर्णय हाईकोर्ट के आदेश अनुसार लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें