उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के टप्पल में भतरपुर/बढेड़ा गांव में एकतरफा प्यार में पागल एक छात्र ने बीएससी की छात्रा को क्लासरूम घुसकर गोली मार दी।
विज्ञापन
बीएससी की छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली
2 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, टप्पल/अलीगढ़
छात्रा का कत्ल करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी युवकी पहचान संदीप जाट और छात्रा की पहचान नेहा के रूप में हुई। दोनों बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन
बीएससी की छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली
3 of 5
छात्रा को गोली मारने वाला छात्र एकतरफा प्यार में किस तरह पागल था इसका अंदाजा उसके पास से मिले सुसाइड से लगाया जा सकता है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है, 'किसी से मोहब्बत करने के मायने क्या होते हैं, यह कौन जानें, अलविदा।'
बीएससी की छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली
4 of 5
टप्पल
गांव में ही स्थिति एक प्राइवेट कॉलेज दोनों एक साथ पढ़ते थे। बुधवार को फिजिक्स की प्रक्टिकल परीक्षा हो रही थी। इस परीक्षाओं में छात्राओं को एक नंबर कमरे में जबकि छात्रों को तीन नंबर कमरे में रखा गया था। इसी दौरान संदीप छात्राओं वाले कमरे में जाकर नेहा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली।
बीएससी की छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली
5 of 5
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के छात्र संदीप के खिलाफ छात्रा नेहा की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा और जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।