उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छात्र नेता की हत्या से सनसनी फैल गई है। छात्र नेता का नाम सौरभ पाण्डेय है और उसे गोलियों से भून कर मौत के घाट उतारा गया है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
रविवार की रात साढ़े दस बजे के करीब आरपीएम स्कूल के सामने बाइक सवार चार बदमाशों ने जलनिगम कर्मी यमुना पांडेय के बेटे छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को मृतक के भाई नीरज पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सौरभ के साथ ही वह और भाई गौरव टहल रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
पहले पैर छुए फिर शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
इसी दौरान विक्की यादव, वैभव सिंह, सुनील यादव व एक अन्य शख्स आए। हम लोग पीछे थे तभी विक्की ने पैर छुआ और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस बयान की जांच कर रही थी। इसी बीच सोमवार को सीसीटीवी कैमरे में हत्यारों की तस्वीर भी सामने आ गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर वैभव, विक्की, संजय यादव समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 5
हत्यारे के साथ ही जेल जा चुका है सौरभ
सौरभ की हत्या का इल्जाम जिस विक्की यादव पर लगा है वह उसका पुराना दोस्त है। यही नहीं दोनों साथ ही 2014 और 2015 में हत्या की कोशिश, लूट, बलवा जैसे मामलों में साथ ही जेल भी जा चुके हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वह कौन सी वजह है कि जिगरी दोस्त एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गए। सोमवार को सौरभ का पोस्टमार्टम हुआ। उसके सीने और नाभी में गोली लगी थी। सीने में लगी गोली ही मौत की वजह बनी है।
4 of 5
सौरभ पर दर्ज थे संगीन धाराओं में मुकदमे
मृतक सौरभ पांडेय पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। 2014 में लूट, 2015 में लूट और हत्या की कोशिश, 2016 में बलवा, मारपीट, जनवरी 2017 में पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
इसके साथ ही चुनाव को देखते हुए विक्की, संजय यादव व मृतक सौरभ को शांतिभंग में पाबंद करने की भी कार्रवाई की गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।