फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद ऐसे पैसे कमाएंगे बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन!

Thu, 16 Feb 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सिवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने राइट टू फेयर ट्रायल के तहत ये फैसला लिया है। कोर्ट में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक याचिका डाली गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि शहाबुद्दीन को तिहाड़ में किसी भी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जाए। उन्हें आम कैदियों की तरह वहां रहना होगा। लेकिन वे वहां पैसे कमाएंगे जानें कैसे और उन्हें वहां कैसी जिंदगी बितानी होगी उस पर जरा नजर डाल लीजिए। तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन

2 of 8
दरअसल, तिहाड़़ में कैदी अपने हाथ के हुनर की मदद से अच्छे पैसे कमाते हैं। ऐसे में शहाबुद्दीन भी वहां ऐसा ही कुछ करके पैसे कमा सकते हैं। लेकिन एक सच ये भी है कि तिहाड़ में उन्हें वो सुवधिाएं नहीं मिलेंगी जो की वो सिवान जेल में पा रहे थे। देखिए तिड़ाह जेल में कैदियों के हालाता।

यहां कैदियों को हफ्ते में दो बार घर खाना मिलता है और बाकी दिन कैंटीन से खाना मिलता है। इसमें भी कैंटीन से कैदी सिर्फ दो हजार का खाना खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : youtube
एक सच ये भी सामने आया कि कैदियों को जेल में नॉन वेज नहीं मिलता। दरअसल किरन बेदी ने तिहाड़ में नॉन वेज पर पाबंदी लगा दी थी और तब से ही यहां कैदियों को नॉन वेज नहीं दिया जाता।

4 of 8
- फोटो : youtube
जेल में कैदी कई काम भी करते हैं जैसे खान-पान की चीजें बनाना। ये कैदी हैंडलूम व टेक्सटाइल, फर्नीचर, कपड़े, बैग, हस्तनिर्मित सामग्रियां, पेंटीगें, जूट के बैग, हर्बल प्रोडक्ट और कैडल व लाइटों भी बनाते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : youtube

एक आकंड़ा सामने आया था कि तिहाड़ में करीब 6,300 कैदियों को ही रखा जा सकता है, लेकिन वहां करीब 14,000 कैदी रह रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सबसे अहम बात ये है कि तिहाड़ में हाई-प्रोफाइल कैदियों को उनके ट्रायल के दौरान रखा जाता है, तब उन्हें बाकी आम कैदियों की तरह ही वहां रहना पड़ता है। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा के साथ हुआ ऐसे ही बर्ताव सामने आया था। उन्हें जेल में सात कंबल दिए गए थे, लेकिन उन्हें कोई बिस्तर या तकिया नहीं दिया गया। इतना ही नहीं उनकी कोटरी से एक टॉयलेट सटा हुआ था। बताया जाता है कि राजा चार कंबल बिछाते, दो ओढ़ते और एक को तकिया बनाकर सोया करते थे।
विज्ञापन

7 of 8
भले ही शहाबुद्दीन को आम कैदियों की तरह ही रहना होगा लेकिन सिवान जेल में सेल्फी लेने से लेकर अपने गुर्गों के साथ दबंगई दिखाने वाले शहाबुद्दीन की कई तस्वीरें अब वायरल हुई हैं। जेल में सेल्फी लेने का विवाद उठने के बाद छापेमारी की गई। अधिकारियों ने वहां से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड बरामद किए थे। लेकिन ये साफ नहीं हो पाया था कि शहाबुद्दीन की कोठरी से कुछ मिला था भी नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
इतना ही नहीं शहाबुद्दीन की दबंगई कई बार सामने आई। बताया जाता है कि मारे गए पत्रकार राजदेव रंजन ने बिहार के मंत्री अब्दुल गफ्फूर और शहाबुद्दीन की जेल में मुलाकात वाली तस्वीरें सार्वजनिक की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें