25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा को लेकर अभी भी 6 सवाल अनसुलझे हैं, इनके जवाब जानने के लिए पुलिस ने नई चाल सोची है। जानिए, अब नया क्या?
विज्ञापन
2 of 5
जेल में हनीप्रीत
पुलिस का मानना है कि इस राज से पर्दा डेरे की चेयरपर्सन बिपासना इंसा उठा सकती है। कारण, हनीप्रीत से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल और लैपटॉप सिरसा में है। इसकी जानकारी डेरे की चेयरपर्सन बिपासना के पास है।
इसी सिलसिले में छह अगस्त को पंचकूला पुलिस की एसआईटी हनीप्रीत को सिरसा लेकर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में जीरकपुर से जैसे ही टीम आगे बढ़ी राजपुरा के पास हनीप्रीत ने अपने बयान बदल दिए।
विज्ञापन
3 of 5
हनीप्रीत
कुछ अनसुलझे सवाल
-बिपासना से राज उगलवाना भी पुलिस के लिए होगा मुश्किल, वह भी मोबाइल फोन और लैपटॉप के बारे में गुमराह कर सकती है। इसके बाद पुलिस का अगला कदम क्या होगा।
-मोबाइल फोन और लैपटॉप में 25 अगस्त की हिंसा के क्या राज हैं।
-पंचकूला की हिंसा में कौन कौन लोग शामिल थे
-25 अगस्त की हिंसा के लिए क्या क्या प्लानिंग की गई।
-इस हिंसा और आगजनी का मास्टर माइंड कौन था।
-इसके लिए कितने पैसे पंचकूला में भेजे गए थे।
4 of 5
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
हिंसा का नक्शा लैपटॉप में दफन
बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस ने 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के संबंध में अदालत के समक्ष दलील रखी कि लैपटॉप और मोबाइल के जरिये पैसे के लेन-देन, 25 अगस्त के उपद्रव की योजना, नक्शे, मेंबरों की ड्यूटियां व इसके अलावा कई अहम साजिश रची गई। अगर साजिश से संबंधित मोबाइल और लैपटॉप मिल जाते हैं तो पुलिस को बड़ी लीड मिल सकती है।
बिपासना आएगी या फिर पुलिस जाएगी सिरसा
पुलिस की मानें तो पंचकूला में हिंसा और आगजनी का राज मोबाइल और लैपटॉप में दफन है। अब देखना ये है कि हनीप्रीत के रिमांड के दौरान क्या पुलिस लैपटॉप और मोबाइल के राज से पर्दा उठा पाती है। इन तीन दिनों में बिपासना पुलिस के पास आती है या फिर सिरसा हनीप्रीत को लेकर पुलिस बिपासना से पूछताछ के लिए जाएगी।