बाबा राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की गाड़ी चलाने वाला वो कौन था। जिसके साथ हनीप्रीत दिल्ली-हिमाचल और राजस्थान गई। इस शख्स का अब तक पुलिस रिकॉर्ड में जिक्र भी नहीं है। जानिए इस शख्स के बारे में कौन है वो ?
विज्ञापन
2 of 5
Honeypreet Insan Arrest
जिस गाड़ी में हनीप्रीत और सुखदीप कौर राजस्थान से दिल्ली, दिल्ली से हिमाचल और हिमाचल से चंडीगढ़ गई उसे सुखदीप का पति इकबाल सिंह चलाता था। इकबाल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों समेत बीते दस सालों से डेरा सिरसा में ही रह रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
Honeypreet Insan Arrest
इस वजह से उसकी पत्नी की हनीप्रीत से ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि पुलिस जांच में अब तक इकबाल सिंह का कोई जिक्र नहीं हुआ है। इकबाल सिंह का पूरा परिवार बीते 30 सालों से डेरा सिरसा के साथ जुड़ा हुआ है।
4 of 5
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
वह गांव बल्लूआणा में खेतीबाड़ी करता था। डेरे में शिफ्ट होने से पहले जब इकबाल सिंह को खेती से आमदनी न हुई तो उसने दवाओं की दुकान खोली थी, लेकिन उसमें भी घाटा पड़ गया। तो वह अपनी पत्नी और बच्चों समेत डेरा सिरसा में ही शिफ्ट हो गया। उसके बाद वह कभी कभार ही गांव आता था।
हनीप्रीत जीरकपुर से जिस इनोवा गाड़ी में पकड़ गई थी वह, मोगा जिले के गांव माड़ी मुस्तफा के पूर्व अकाली सरपंच जरनैल सिंह के भतीजे बेअंत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस संबंध में पूर्व अकाली सरपंच और उसके भतीजे से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। पूर्व अकाली सरपंच का दामाद डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी है।