16 साल की रेप पीड़िता मां बन गई है। उसने अस्पताल परिसर में बच्चे को जन्म दिया है। जब पीड़िता के मां-बाप को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हैरान करने वाला कदम उठाया। जानिए क्या है पूरा मामला। घटना हरियाणा के पानीपत जिले की है। नूरवाला में रहने वाली 16 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग सिविल अस्पताल में पेट दर्द होने पर अपना चेकअप कराने आई थी और अस्पताल परिसर में ही ऑटो में बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल
बुधवार को दोपहर के वक्त एक लड़की अपनी मां और पिता के साथ सिविल अस्पताल में आई। वे जब ऑटो में अस्पताल परिसर में दाखिल हुए तो लड़की ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। परिवार के लोगों ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। इसका पता चलते ही डॉक्टर व स्टाफ ऑटो के पास पहुंचे और जच्चा व बच्चा का अस्पताल में ले जाकर इलाज शुरू कराया। नाबालिग ने खुलासा किया कि उसके पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दूसरे युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। उसके गर्भवती होने का पता लगने के बाद वह भी फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
फाइल
नाबालिग को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे माता-पिता बच्ची पैदा होने के बाद उसे साथ लेकर जाने पर अड़े रहे, लेकिन स्टाफ नर्स ने मामला संदिग्ध होने पर जच्चा-बच्चा की छुट्टी करने से इनकार कर दिया। पूछताछ करने पर नाबालिग के माता-पिता कपड़े लाने का बहाना बनाकर उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। सिविल अस्पताल में नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल व सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सिविल अस्पताल का दौरा किया और नाबालिग का हालचाल जाना।
4 of 7
फाइल
सीजेएम ने थाना शहर व किला पुलिस को मौके पर बुलाया और नाबालिग के बयान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीजेएम ने कहा कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी की पहचान कर जल्द काबू किया जाएगा। वहीं नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल
सीजेएम मोहित अग्रवाल पहुंचे अस्पताल
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल व सीडब्ल्यूसी सदस्य सरोज नाबालिग द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नाबालिग का हालचाल जाना। सीजेएम मोहित अग्रवाल ने कहा कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर गर्भवती बनाने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
फाइल
नाबालिग ने सीजेएम के सामने बताई आपबीती
नूरवाला निवासी किशोरी ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह मूलरूप से रायबरेली यूपी की निवासी है। आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी अजय ने उसके साथ शादी करने का भरोसा दिया। वह शादी का झांसा देकर कभी उसके घर पर तो कभी बाहर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने अजय पर शादी का दबाव डाला तो वह अपना मकान छोड़कर फरार हो गया।
सीडब्ल्यूसी ने शिकायत दी है कि एक नाबालिग के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाकर उसको गर्भवती कर दिया। नाबालिग ने अब बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग ने सुनील नाम के व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
- सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत।