आगरा सदर की इंद्रापुरम कालोनी में रविवार दोपहर तीन बजे नदीम सैफी ने अपनी मंगेतर रुखसार उर्फ हिना के घर में उसे गोली से उड़ाने के बाद अपनी जान दे दी। नदीम की उम्र 25 साल और हिना 23 साल की थी।
विज्ञापन
मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया
2 of 7
हत्या के बाद रोते-विलखते परिजन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
रुखसार ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। पहले तीन घंटे तक रुखसार को मनाने की कोशिश की पर जैसे ही उसने जोर देकर न किया, वैसे ही एक गोली उसके माथे में मारी, और दूसरी अपनी कनपटी पर। दोनों ने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया
3 of 7
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
पुलिस ने बताया कि रोरावर रोड, अलीगढ़ निवासी असलम के बेटे नदीम की रुखसार से शादी तय हुई थी। वह बेल्ट के बक्कल बनाने फैक्ट्री चलाता था। रुखसार से चार महीने पहले सगाई हो चुकी थी। अगले साल 26 जनवरी को शादी तय थी।
मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया
4 of 7
घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
दोनों के बीच मौसेरे भाई-बहन का रिश्ता था। असलम और निजामुद्दीन आपस में साढ़ू हैं। रुखसार और नदीम कई सालों से एक -दूसरे को चाहते थे। दोनों के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी। रुखसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही थी। करीब दो महीने पहले उसका मन बदल गया।
विज्ञापन
मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया
5 of 7
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
हिना ने नदीम से शादी से इनकार कर दिया। कई दिन से उसकी कॉल तक रिसीव नहीं कर रही थी। बताया गया कि नदीम अलीगढ़ से अपने पिता असलम की 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर दोस्त सलमान के साथ दोपहर 12 बजे रुखसार के घर आया। फिर घरवालों की जानकारी में उसे समझाने अलग कमरे में ले गया।
विज्ञापन
मंगेतर को गोली मार आशिक ने खुद को गोली से उड़ाया
6 of 7
हत्या में इस्तेमाल हुआ रिवाल्वर
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
अचानक वहां से आई गोलियों की आवाज सुनकर रुखसार का परिवार कांप गया। इसी कमरे से सटे ड्राइंग रूम में बैठे रुखसार के निजामुद्दीन ने सलमान सैफी के साथ मिलकर मूसली से दरवाजा तोड़ा। अंदर कुर्सी पर रुखसार और फर्श पर नदीम की की लाश पड़ी थी।
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
मामले पर एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है ऐसा लग रहा है कि रुखसार के रवैये से आहत होकर नदीम ने यह कदम उठाया। वह सलमान के साथ बाइक से आया था। रिवाल्वर में छह गोलियां थी। चार उसी में मिली हैं। निजामुद्दीन ने थाना सदर में केस दर्ज कराया है।