उत्तर प्रदेश में आगरा के खंदौली/रामनगर में मंगलवार रात लाल मंदिर में पुजारी की हत्या कर बदमाश अष्टधातु की 14 मूर्तियां लूट ले गए। पुजारी की पहचान सोरन (55) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
लूटी गई मूर्तियों की कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। मंदिर 200 साल पुराना है। लूटी गई 14 मूर्तियों में सबसे भारी मूर्ती 30 किलो की भगवान लड्डू गोपाल की थी।
विज्ञापन
3 of 6
सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने के पर घटना का पता चला। जानकारी मिलने के बाद इलाके लोगों ने घटना का भारी विरोध किया और रामनगर बाजार को बंद कर दिया। हालात को सम्हालने के लिए सिपाहियों के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे।
4 of 6
पुजारी का शव खून से लथपत था। पुजारी के सिर में गंभीर चोंट का निशान था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी भारी हथियार से पुजारी पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस को घटना में पुजारी के जानकार का हाथ होने का शक। बदमाश पुजारी से मंदिर का गेट खुलवाकर अंदर आए थे। पुलिस पुराने मूर्ती चोर गैंग की फाइलें खंगाल रही है। एसएसपी ने कहा, यह बड़ी घटना है, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
रामनगर इलाके में पहली बार मंदिर में चोरी सामने आई है। पुलिस को इटावा के मूर्ती चोर गैंग पर शक है। आगरा के कई मंदिरों में प्राचीन मूर्तियां हैं। इनकी सिक्योरिटी का कोई बंदोबस्त नहीं है। मूर्तियों की कीमत करोड़ो की है लेकिन यहां कोई सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगवाए गए।