फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत: 6 दिन का रिमांड, 7 अनसुलझे सवाल और पांच तरह के ड्रामे

Tue, 10 Oct 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत
हनीप्रीत के छह दिनों की रिमांड की समय सीमा आज खत्म हो गई है। इतने दिनों में पुलिस ने हनीप्रीत से तमाम सवाल पूछे लेकिन क्या पता था कि उन्हें हनीप्रीत के ड्रामे झेलने पड़ जाएंगे। पढ़िए क्या हुआ इन छह दिनों में...






 
विज्ञापन

2 of 5
जेल में हनीप्रीत
इस बात का पता पुलिस के उस बयान से चल रहा है, जिसमें पुलिस ने खुद ये बात कबूली है कि वे हनीप्रीत से पूछताछ में कोई भी राज नहीं उगलवा सके। दरअसल, जब-जब पुलिस ने हनीप्रीत से पूछताछ करनी चाही उसने पुलिस के साथ जरा भी कॉ-ऑपरेट नहीं किया। उल्टा हनीप्रीत इस दौरान पांच तरह के ड्रामे करती रही।     

 
विज्ञापन

3 of 5
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
पढ़िए हनीप्रीत के पांच ड्रामे 

1. पहले दिन से कहने लगी थी हनीप्रीत 'मुझे माइग्रेन रहता है जिसके लिए मैं कोई दवाई नहीं लेती।'

2. हनीप्रीत ने जेल में रहते हुए ये भी कहा कि मुझे पिताजी के पास भेज दो।

3. जेल में रहते हुए हनीप्रीत ने करवा चौथ का व्रत रखा। हालांकि हनीप्रीत का उसके पति विश्वास गुप्ता से तलाक हो चुका है। 

4. हनीप्रीत ने पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दिया। सीधे सवालों पर भी हनीप्रीत पुलिस को इधर-उधर के जवाब देती रही। कई जरूरी सवालों पर हनीप्रीत खामोश रही जिन्हें जानना पुलिस जांच के लिए बेहद अहम है।

5. हनीप्रीत का बीपी भी पुलिस पूछताछ में रुकावट बन गया। आज हनीप्रीत का छह दिन का रिमांड खत्म हो जाएगा। आज भी हनीप्रीत का बीपी 124 और 90 के बीच है। इस वजह से हनीप्रीत में पुलिस पूछताछ में सहयोग करने से मना कर दिया। 

 

4 of 5
हनीप्रीत - फोटो : SELF
पुलिस आज अदालत में हनीप्रीत को पेश करेगी। पुलिस अब रिमांड और बढ़ाने की मांग करेगी। पूछताछ में कोई राज उगलवा पाने में नाकाम पुलिस अब 10 दिन का रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।

गौरतलब हो 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
पुलिस रिमांड की डिमांड इसलिए भी करेगी क्योंकि पुलिस के सामने अभी भी सात सवाल अनसुलझे हैं जिनका जवाब मिलना मामले की जांच के लिए बेहद जरूरी है। पढ़िए कौनसे हैं वो सात सवाल...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनीप्रीत से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : ani
इन सवालों के जवाब हनीप्रीत से जानेगी पुलिस    

1.आदित्य और पवन इंसां कहां छिपे हैं 
2.फरार होने के दौरान किन-किन लोगों से हनीप्रीत ने मदद ली 
3.व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये किन-किन लोगों से बात हुई  
4.आखिर डेरे की गुफा का क्या राज है ? 
5.गुरमीत राम रहीम का पंचकूला में दंगे करवाने में क्या रोल है? 
6.गुरमीत को भगाने का राज क्या है, अगर ऐसी योजना थी तो इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे  
7.पंचकूला में हिंसा और दंगा कराने वालों में किन किन लोगों का अहम रोल है

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें