फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक चल रही थी पूल पार्टी, तभी लड़कियों के साथ हो गई ये हरकत

Tue, 10 Oct 2017 04:16 PM IST
Team Digital
विज्ञापन
1 of 4
देर रात पूल पार्टी से लौट रही 4 लड़कियों समेत 6 लोगों के एक ग्रुप के साथ होटल के बाहर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर थप्पड़ मारने और किडनैपिंग तक की कोशिश हुई। इनके साथ मौजूद दोस्तों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल तानने के बाद गाड़ियों के कांच तोड़ दिए।

मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है...पंचकूला के सेक्टर 23 स्थित होटल नॉर्थ पार्क की पूल पार्टी में मोहाली के मुनीष अपनी बहन और 3 अन्य लड़कियों के साथ पहुंचे थे। रात में तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास पार्टी से लौटने के दौरान पार्किंग एरिया में 2 आरोपियों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू की।
विज्ञापन

2 of 4
मुनीष के अनुसार उसने पुलिस कंट्रोल रूम को बार-बार कॉल लगाया लेकिन खतरे की बात बताने के बावजूद वो काफी देर से आए। इस दौरान पल्सर से पहुंचे इन 2 आरोपियों ने अपने साथ दर्जन भर और लोगों को बुला लिया। 

गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर्स से भी कोई मदद न मिलती देख पीड़ित अपनी कार में घुस गए लेकिन इस बीच आरोपी युवक बार-बार पिस्टल तान रहे थे। उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़े और लड़कियों को बाहर निकालने के लिए जोर भी लगाया।
विज्ञापन

3 of 4
POOL_PARTY
इस दौरान आरोपियों ने लड़कियों के साथ न सिर्फ छेड़खानी करते हुए बद्तमीजी की बल्कि मारपीट भी की। लड़कियों के बाजुओं और गाल पर हाथापाई के निशान भी पाए गए। पुलिस के मौके पर न पहुंचने के बाद जब पीड़ित लड़का-लड़की चंडीमंदिर पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी मदद करने की बजाय पहले माता-पिता को बुलाने की बात करने लगा। 
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पिस्टल का जिंदा कारतूस मिला है। जिसके बाद चंडीमंदिर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट, लड़कियों को तंग करने, रास्ता रोकने और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें