फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के खेत में गर्भवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोश हुई तो दरिंदों ने दिखाई और दरिंदगी

Sat, 20 Jan 2018 09:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
सरसों के खेत में ऐसे हाल में मिली गर्भवती महिला को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। चार दरिंदों ने गर्भवती को बंधक बनाया और फिर उसके साथ हैवानियत कर डाली। 
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। उझानी के कछला कस्बे में एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई। गर्भवती महिला पशुओं को चारा देने के बाद शौच के लिए गई लेकिन काफी देर तक जब वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पशुशाला के पास ही सरसों के खेत में नग्नावस्था में वह बेहोश पड़ी मिली। पति और ससुर के मुताबिक महिला के साथ तीन-चार युवकों ने दरिंदगी की। नाजुक हालत में उसे पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल फिर बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई के चक्कर में महिला को उचित इलाज नहीं मिल सका। सूचना के बाद एसपी सिटी और सीओ ने मौके पर जाकर जांच की। घटना शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे की है। 32 वर्षीय महिला पहले पशुशाला पहुंची और पशुओं को चारा डाला। 
विज्ञापन

3 of 5
gangrape
बाद में वह पति और ससुर से कहकर खेत में शौच को चली गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो सास उसे देखने निकल पड़ी। सास ने पुत्रवधू को सरसों के खेत में बेहोश पड़ा देखा। बहू के मुंह में कपड़ा ठुंसा था और हाथ-पैर बंधे थे। परिवार के अन्य लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिवार की महिलाएं उसे चादर ओढ़ाकर उठा लाईं। घरवालों ने एंबुलेंस को बुलाया और उसे सीएचसी लाए लेकिन उसे होश नहीं आया। चिकित्साधिकारी आरके गंगवार ने बताया कि दरिंदगी की वजह से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी है। उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। 

 

4 of 5
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
उसके ससुर ने बताया कि जब वह मौके पर गए तो खेत से तीन-चार युवक भागते नजर आए। घना कोहरा होने की वजह से वह उन्हें पहचान नहीं पाए। बहू के होश में आने पर वही कुछ बता पाएगी। तभी तहरीर देकर रिपोर्ट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
सीओ भूषण वर्मा और कोतवाल राजीव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पड़े मिले विवाहिता के कपड़े सील कर लिए। जिला मुख्यालय पर महिला के मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार के नाम पर पुलिस से लेकर अस्पताल स्टाफ तक ने जमकर टालमटोल की। शाम चार बजे उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें