फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम-हनीप्रीत के संबंधों और गुफा पर पहली बार बोला डेरा, असली सवाल पर चुप्पी

Thu, 21 Sep 2017 02:46 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
honey preet and ram rahim
रेप केस में जिस दिन से राम रहीम को सजा हुई है, तबसे हनीप्रीत और डेरे की गुफा को लेकर काफी खबरें मीडिया में चल रही हैं, डेरे ने पहली बार इनपर सबपर सफाई दी है। असली सवाल पर चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

हनीप्रीत की जान को खतरा

2 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
उधर, डेरा सच्चा सौदा के नवनियुक्त प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है और अब उसकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया हनीप्रीत की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।
विज्ञापन

हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का

3 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
डेरा के मुखपत्र में बुधवार के अंक में डेरा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि हनीप्रीत छह करोड़ लोगों की बहन है, इसलिए मीडिया उसकी इज्जत से खिलवाड़ बंद करे। हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का है, जिसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

हनीप्रीत छिपती हुई क्यों भाग रही है

4 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत की जान को खतरा है। यह खतरा किन लोगों से है, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रवक्ता ने यह नहीं लिखा कि आखिर हनीप्रीत कहां है और पुलिस का सहयोग करने की बजाय वह छिपती हुई क्यों भाग रही है।

डेरा प्रवक्ता ने डेरा के अंदर किसी प्रकार की सुरंग होने की खबरों को भी मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली

5 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
जबकि हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा की जांच करने वाली टीम के प्रवक्ता ने खुद मीडिया के सामने खुलासा किया था कि जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली थी।

यह सुरंग बाबा की गुफा से साध्वियों के निवास तक जाती है। जांच टीम के बयान पर विश्वास किया जाए तो यह साफ हो गया है कि डेरा की ओर से अब भी सच नहीं परोसा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरे के पूरे देश में लगभग 35 लाख श्रद्धालु

6 of 6
खाली पड़ा डेरा सच्चा सौदा का बरनावा आश्रम
डेरा प्रवक्ता की ओर से डेरा के छह करोड़ श्रद्धालु होने का दावा किया गया है पर खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेरे के पूरे देश में लगभग 35 लाख श्रद्धालु ही हैं। हरियाणा में यह संख्या छह लाख के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें