26 अगस्त को शहर की एक हाईप्रोफाइल बिजनेस वुमन की सुसाइड मिस्ट्री बनती जा रही है। इस मामले में महिला के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। हम बात कर रहे हैं जयपुर की बिजनेस वुमन शुभांगना राज सावलानी की।
विज्ञापन
एफएसएल टीम को मिला ये क्लू
2 of 7
शुभांगना राज
आज करीब एक महीने बाद भी शुभांगना की मौत का मामला कई अनसुलझे सवालों से घिरा हुआ है। मगर अब इस मामले में एफएसल की जांच शुरु हो गई है जिसमें एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। शुभांगना सुसाइड मामले में जो सबसे बड़ी बात सामने आई है वो ये है कि जिस उंचाई से शुभांगना ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी उसकी कुल उंचाई 5 फीट थी जबकि शुभांगना की लंबाई 5.10 फीट थी ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि 5.10 फीट लंबा शख्स 5 फीट की उंचाई से कैसे झूल सकता है। आपको बता दें कि लगभग 100 करोड़ की मालकिन 40 वर्षीया शुभांगना जसोदा देवी कॉलेजे एंड इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन थीं।
विज्ञापन
अब तक जांच में क्या हुआ
3 of 7
शुभांगना राज
शुभांगना सुसाइड केस में करीब एक महीना बीत जाने के बाद अब जाकर पुलिस द्वारा एफएसएल जांच शुरु कराई गई है। पहले ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अशोक नगर थाना प्रभारी बालाराम को डीजीपी ने थाने से हटाकर नॉन फील्ड में भेज दिया था क्योंकि घटना के दिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे ही नहीं थे और ना ही उन्होनें एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया था। इस मामले की फिर पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। वहीं शुभांगना के पिता प्रेम सुराणा ने अशोक नगर थाने पर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया था।
इमोशनल कर कई बार बनाए शारीरिक संबंध
4 of 7
शुभांगना राज
शुभांगना का उसके वकील को भेजा एक लेटर सामने आया था जिसमें जो कि उसने मौत से पहले अपने एडवाेकेट को ई-मेल किए थे। इनमें पति राजकुमार से वाट्सएप पर चेटिंग के अंश भी थे।
इनमें शुभांंगना ने 16 साल की उम्र में पति से प्यार और फिजिकल रिलेशनशिप बनाने से लेकर कई अहम बातें लिखी थी। इसमें बताया कि सिंधी कॉलोनी, बनीपार्क में राजकुमार की वीडियो कैसेट्स की दुकान थी। वहां आने—जाने से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी, जो प्यार में बदल गई। उसकी नाबालिग अवस्था का फायदा उठाकर पति ने उसे इमोशनल कर चरित्रहीन होने का भय दिखाया और फिर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे 18 साल की उम्र तक 6 बार प्रेग्नेंट हुई और इतनी ही बार गर्भपात करवाना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली के आर्य समाज में की लवमैरिज
5 of 7
शुभांगना
- फोटो : Amar Ujala
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन इकलौती बेटी शुभांगना ने मेट्रिक पास राजकुमार से वर्ष 1997 में दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में लवमैरिज की। इसके बाद पति राजकुमार ने अलग बिजनेस किया और वर्तमान में शुभांगना ने जशोदा देवी एजुकेशन ग्रुप खोला। जिसकी वह चेयरपर्सन थी। उनके दो बच्चे है। जानकारी के अनुसार धीरे-धीरे शुभांगना और राजकुमार के बीच दूरियां बढ़ने लगी और वर्ष 2014 में पहली बार उनके बीच गोवा में विवाद हुआ। ईमेल में शुभांगना ने पति पर प्रताड़ित करने और अन्य महिलाओं से अनैतिक संबंध होने के आरोप भी लगाए है। इससे वे अलग-अलग रहने लगे। शुभांगना के पिता बिजनेसमेन प्रेम सुराणा के मुताबिक दामाद राजकुमार उनकी बेटी को मानसिक शारीरिक प्रताड़ित करता था। इससे तलाक तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
बंगले के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली शुभांगना
6 of 7
शुभांगना
- फोटो : Amar Ujala
इस बीच गत 27 अगस्त को उन्हें अपने दोहिते से सूचना मिली कि उनकी बेटी शुभांगना सीस्कीम में गोखले मार्ग पर अपने बंगले के एक कमरे में चुन्नी के फंदे से लटकी हुई मिली है। इस पर पिता प्रेम सुराणा मौके पर पहुंचे। बेटी को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी ओर अगले दिन दामाद के खिलाफ अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन अभी तक मौत एक पहेली बनी हुई है। वहीं, राजकुमार का कहना है कि मौत से कुछ दिनों पहले शुभांगना ने उससे बातचीत की थी। उसने ही कॉलेज के गार्ड को कहकर राजकुमार व उसके दोस्तों ठहरवाया था। करीब आठ माह से अलग रह रही शुभांगना ने राजकुमार के खिलाफ पहले भी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था। लेकिन फिर सुलह होने से केस वापस ले लिया था।
शुभांगना के पति राजकुमार के अनुसार दोनों ने वर्ष 2002 में कॉलेज और फिर जैसलमेर में रिसोर्ट खोला था। लेकिन पति और पत्नी के बीच विवाद होने पर दोनों ही घाटे में चल रहे थे। इससे शुभांगना बेहद मानसिक दबाव में आ गई। यह भी बताया जा रहा है कि शुभांगना का एक मनोचिकित्सक के पास इलाज भी ले रही थी। 20 अगस्त को ही शुभांगना ने अपनी सास व जेठ को घर पर बुलाया था। वे करीब दो दिन ठहरकर भी गए थे।