क्लब में VIP एंट्री न मिलने पर 22 साल की मॉडल को इतना गुस्सा आया कि उसने पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ दिए और उसके साथ बुरा व्यवहार भी किया। इतना ही नहीं मॉडल ने अपनी सहयोगी मॉडल के साथ भी लड़ाई की और कांच के गलास से उसके सिर पर हमला किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
घटना लंदन में वैंड्सवर्थ के एक क्लब की है। यहां 22 साल की सोफिया ब्रोगन-हिगिंस ने उस समय अपना आपा खो दिया जब बॉक्स नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे VIP एंट्री देने से मना कर दिया। एंट्री न मिलने पर सोफिया ने क्लब के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
वहां मौजूद महिला सिक्योरिटी गार्ड ने जब उसको वहां से हटाने की कोशिश की तो उसे ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। साथ ही वो क्लब के सुरक्षा गार्ड पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने लगी। मौके पर मौजूद उसकी सहयोगी महिला मॉडल ने जब उसको समझाने की कोशिश की तो उल्टा उसने उसके सिर पर कांच की गलास से हमला कर दिया, जिसके चलते मॉडल को गंभीर चोट आई।
वहीं बेकाबू सोफिया को संभालने जैसे ही एक पुलिस वाला पहुंचा तो उसने पुलिस वाले को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लंदन की जिला कोर्ट ने सोफिया को 6 महीने की सजा सुनाई है। साथ ही घायल मॉडल और पीड़ित पुलिस वाले को नुकसान भरपाई करने के लिए भी कहा है।