पुणे के इंफोसिस कैंपस में हुए इंजीनियर हत्याकांड की जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे नए मोड़ सामने आ रहे हैं। गार्ड की क्रूरता के अलावा अब कुछ नए ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिनके बारे में जान कर जांच में जुटी पुलिस भी दंग रह गई।
दरअसल केरल के कोझिकोड़ की रहने वाली रासिला राजू की गार्ड ने कथित तौर पर कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। जानें इस वारदात से जुड़े कुछ अहम खुलासे...
विज्ञापन
2 of 7
युवती के पिता ने कई आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक रासिला वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित की जा रही थी और इस वजह से उनकी बेटी अपना ट्रांसफर बेंगलूरू में करवाना चाहती थी। पिता ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या के पीछे बड़ी साजिश रची गई है। उनका आरोप है कि उस रात नौवीं मंजिल में घुसने के लिए इलैक्ट्रानिक कोड की जरूरत होती है जो कि सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड्स के पास नहीं है। लेकिन गार्ड भाबेन सैकया फ्लोर में घुसा और उनकी बेटी का कत्ल करके फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
मृत मिली रासिला राजू
पहला खुलासा मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर सुनील रामानंद ने किया। उन्होंने बताया कि कत्ल करने वाले गार्ड की कंपनी सिक्योरिटी फर्म टेरियर सिक्योरिटी सर्विस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का लाइंसेस काफी समय पहले ही खत्म हो गया था। इसके बावजूद इस कंपनी के गार्ड्स को इंफोसिस में तैनात किया गया था। इसके बाद से ही सवाल उठ रहा है कि इंफोसिस में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को ताक में क्यों रखा गया?
4 of 7
के रासिला राजू
एक सच यह भी सामने आया कि कंपनी में महिला कर्मियों को नाइट में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। खासतौर पर ऑफ के दिन उन्हें नाइट में बुलाया जाता है, जिस दौरान पूरा ऑफिस खाली हुआ करता है। इस बात की शिकायत भी की गई, लेकिन नौकरी का डर देकर उनसे यह सब करवाया जाता है। रात के सन्नाटे में काम कर चुकी एक महिला ने बताया कि अक्सर ऑफ के दिन नाइट में काम करने पर एक डर बना रहता था। क्योंकि ऑफिस में उस दौरान कोई भी मौजूद नहीं रहता था।
विज्ञापन
5 of 7
एक महिला कर्मी ने बताया कि एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उसे लेट नाइट शिफ्ट करने को कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस वजह से उसे कंपनी की ओर से वॉर्निंग लेटर थमा दिया गया।महिला कर्मी ने बताया कि उसने एचआर को इस बारे में कई बार शिकायत की लेकिन एचआर उन्हें कंपनी की पॉलिसी का हवाला देकर नाइट शिफ्ट करने पर मजबूर किया करता था।
विज्ञापन
6 of 7
हत्या के आरोप में गिरफ्तार गार्ड
कई कर्मचारियों ने ऐसे हालातों से निजात पाने के लिए मैनेजमेंट को घर से काम करने की सलाह दी, पर उनकी इस अपील को भी ठुकरा दिया गया। पुणे मिरर की खबर के मुताबिक एक कर्मी ने बताया कि उनका काम ऐसा होता है कि वे घर से भी उसे आसानी से कर सकते हैं इसके बावजूद कंपनी में लड़कियों को नाइट में आने के लिए मजबूर किया जाता है।
पुणे स्थित इंफोसिस के कायार्लय में मृत मिली 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार का दावा है कि हत्या के आरोपी गार्ड के संबंध में उसने कंपनी से पहले ही शिकायत की थी, तब भी गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौंका देने वाली एक बात यह भी सामने आई है कि रात में काम करने वाले कर्मियों के साथ सुविधाओं में कमी और चोरी जैसी वारदातें भी होती हैं।