अहमदाबाद में करीब 14 किलो सोने की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीन आरोपियों में से एक सागर भगचंदानी (20) बीबीए स्टूडेंट है और उसकी सौतेली बहन पिंकी है। वहीं एक साहूकार को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दोनों से 13.5 किलो सोना जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। वहीं बाकी सोना अभी भी कुछ साहूकारों के पास है जिसे अभी तक बरामद नहीं किया गया। चोरी की इस वारदात को फिल्मी ढंग से अंजाम दिया गया है। आईए बताते हैं कि वारदात में कैसे खुली परतें....
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर एक अय्याश किस्म का लड़का है और उसका सपना अमेरिका में सेटल होने का है। वहीं उसकी बहन पिंकी अपनी शादी के लिए पैसे इकट्ठे करना चाहती थी। मीडिया खबरों के मुताबिक मां-बाप के नक्शे कदम पर ही दोनों ने साहूकार के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।
क्राइम ब्रांच के अधिकारी जे के भट्ट ने बताया, 'शक है कि इस पूरी वारदात में सागर का पूरा परिवार शामिल था। इंद्रप्रस्थ टावर के रहने वाले परिवार में पिता एक ऑटो डीलर है, जिसने सोने को अपने दूसरे घर में छुपाया था। वहीं मां ने सलाह दी थी कि चोरी के दौरान वे गलती से भी कहीं उंगलियों के निशान न छोड़ें। मां ने उन्हें हाथों पर पाउडर लगाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
3 of 6
चोरी के दिन भाई-बहन मशहूर सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के ऑफिस पहुंच गए। दोनों ने स्थिति का जायजा लिया और सोना ले जाने वाली वैन पर धावा बोल दिया। बंदूक लिए गार्ड पर पिंकी ने हथौड़े से हमला और उसे घायल कर दिया। इसके बाद सोना चुराकर बाइक से दोनों फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि दो लोग बाइक (नंबर GJ 1 PF 0420) पर सोने के बिस्कुटों के साथ जा रहे थे। पुलिस ने बाइक के नबंर पर जांच की जिससे पता चला कि डीलर से बाइक को खरीदा गया था।
4 of 6
robbery
- फोटो : ANI
डीलर ने बताया कि उसने बाइक सागर के पिता सतराम को बेची थी। इसके बाद इस चोरी की गुत्थी सुलझी और सागर समेत पिंकी और साहूकार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और सागर की फोटो को फेसबुक प्रोफाइल फोटो से मिलाया, जिसके बाद साफ हो गया कि सागर ने ही चोरी को उसने ही अंजाम दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
robbery
- फोटो : ANI
कानून के शिकंजे में आने वाला सागर सट्टेबाजी का शौकीन है, जिसमें उसे 11 लाख रुपये का नुकसान भी हो गया था। पुलिस ने बताया कि सट्टेबाजी के अलावा वह हुक्का बार में शराब पीने का शौकiन भी है। चौंका देने वाली बात है कि उसे हुक्का बार के मालिक का करीब 4.50 लाख रुपये भी देना है।
इतना ही नहीं सागर ने एक व्यापारी से भी 11 लाख रुपये उधार लिए हुए हैं। वैसे अक्सर बहन पिंकी, सागर को पैसे दे दिया करती थी, लेकिन अपनी अगले महीने होने वाली शादी के चलते वह उसे पैसे नहीं दे पा रही थी। इसलिए दोनों ने बड़ी चोरी को अंजाम देने का प्लान बनाया। हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है कि कही इसके पीछे कोई बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं।