एक व्यक्ति थाने से छूटकर आया और आते ही अपनी पत्नी को गोली मार दी। हैरानी की बात है कि लड़की के सास-ससुर पीछे से बोल रहे थे मार दो-मार दो।
विज्ञापन
2 of 7
परिजनों से बातचीत करती पुलिस
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। शनिवार रात गांव मातंड निवासी धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी वैष्णो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला के भाई रोहतक के गांव बनियानी निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की उसके ससुराल वालों ने मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
3 of 7
महिला वैष्णो देवी का फाइल फोटो
उसने पुलिस को बताया कि 14 साल पहले उसकी बहन की शादी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन को तंग करते आ रहे है। इस बात को लेकर महिला थाना रोहतक में भी शिकायत दी गई थी। उसने बताया कि 25 जुलाई को भी उसकी बहन को जान से मारने की कोशिश की गई थी। जिस बारे में बुटाना पुलिस चौकी में मामला दर्ज है।
4 of 7
परिजनों से बातचीत करती पुलिस
नरेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने चाचा कंवर भान के साथ गांव मातंड में गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा था कि उसकी बहन वैष्णो गली में बचाओ-बचाओ करते हुए भाग रही थी। जबकि उसका पति धर्मेंद्र हाथ में पिस्तौल लेकर फायरिंग करता भाग रहा था। उसके सास व ससुर तथा अन्य भी यह कह रहे थे कि आज यह बचकर नहीं जानी चाहिए। इसी दौरान उसके पति ने उसकी बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस नहीं छोड़ती तो बच जाती बहन की जान
नरेश का कहना है कि दो दिन पहले उसकी बहन ने पुलिस को 1091 पर फोन कर उसके साथ हो रहे अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले की सुनवाई रविवार को रोहतक थाना में होनी थी। शनिवार को पुलिस द्वारा छोड़ने के बाद आरोपी सीधा अपने घर गया तथा जाते ही उसने वैष्णो को मौत के घाट उतार दिया। उसका कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण उसकी बहन की जान गई है।
विज्ञापन
6 of 7
demo pic
सात लोगों को किया गया नामजद
बरोदा थाना पुलिस ने इस मामले में महिला के पति धर्मेंद्र, ससुर ओम प्रकाश, सास बिमला, देवर विरेंद्र, जेठ जोगेंद्र, चाचा ससुर नफेसिंह व मामा ससुर शामड़ गांव निवासी रघुवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला वैष्णो के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। साथ ही सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के दबिश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
वीरभान दहिया, थाना प्रभारी, बरोदा।