उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन पर तेजाब से हमला किया गया है। मामला बरेली में कैंट का है, जहां दुल्हन पर कमरे में घुस कर तेजाब फेंका गया है। शादी के दिन बारात दरवाजे पर आ चुकी थी, लेकिन घर वालों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी लाडली के साथ खौफनाक घटना होने वाली है।
विज्ञापन
दुल्हन पर फेंका गया तेजाब, शादी करने के लिए दूल्हे ने दिया ये जवाब
2 of 6
दुल्हन नानी के साथ कमरे में थी और वरमाला होने का इंतजार कर रही थी। इस बीच दो अज्ञात लड़कियां घर में घुसी और दुल्हन के कमरे के पास पहुंच गई। उस दौरान करीब रात के 10 बज रहे थे। दोनों लड़कियों के पास तेजाब से भरा गिलास था। दोनों में से एक दुल्हन के कमरे में जबरन घुस गई।
विज्ञापन
दुल्हन पर फेंका गया तेजाब, शादी करने के लिए दूल्हे ने दिया ये जवाब
3 of 6
सोची समझी साजिश से पहुंची लड़कियों ने देरी न करते हुए दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। कमरे में मौजूद नानी अपनी नाती के साथ हुई घटना से काफी डर गई थी, लेकिन उन्होंने दोनों लड़कियों को रोकना चाहा।
दुल्हन पर फेंका गया तेजाब, शादी करने के लिए दूल्हे ने दिया ये जवाब
4 of 6
लेकिन रोकने का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि दुल्हन के चेहरे पर फफोले पड़ गए थे। इस घटना के बाद पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया था और हर कोई गहरे सदमे में डूब गया। इस बीच झुलसी दुल्हन को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
दुल्हन पर फेंका गया तेजाब, शादी करने के लिए दूल्हे ने दिया ये जवाब
5 of 6
इलाज के बाद बातचीत की हालत में आई दुल्हन ने मांग रखी कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है। वहीं दूल्हा और उसका परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया है। पीड़िता के ठीक होने के बाद दोनों की शादी कराई जाएगी।
दुल्हन पर फेंका गया तेजाब, शादी करने के लिए दूल्हे ने दिया ये जवाब
6 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और दोनों फरार लड़कियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पता लगाया जाएगा कि वह लड़कियां कौन थीं।