फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: डेराप्रेमी पिता और पुत्र को सरेआम गोलियों से भूना, हाल देख नहीं पाएगा कोई

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
डेराप्रेमी पिता और पुत्र को सरेआम गोलियों स छलनी कर दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, वहीं शवों का जो हाल हुआ देखकर रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
वारदात पंजाब के खन्ना में अंजाम दी गई। जगेरा इलाके में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नामचर्चा घर में शनिवार रात करीब आठ बजे डेरा प्रेमी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों रविवार को होने वाली नामचर्चा की तैयारी कर रहे थे। पिता का नाम अहमदगढ़ निवासी सतपाल और बेटे का नाम रमेश कुमार है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सतिंदर सिंह पुलिसबल समेत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 7
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
वहीं पुलिस ने कैंटीन में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। इनमें दो नकाबपोश युवक कैंटीन में गोलियां चलाते दिख रहे हैं। 7-8 फायर किए गए। सतपाल को एक, जबकि रमेश के सिर में दो गोलियां लगी। इससे उनकी मौक पर ही मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। इसमें चरमपंथी संगठनों के हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। हर पहलू से जांच की जा रही है।

4 of 7
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
एसपी सतनाम सिंह के अनुसार घटना स्थल से प्वांइट 32 बोर की पांच गोलियां बरामद की गई है। वहीं आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में हत्यारों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। एक अन्य फुटेज में दोनों युवक एक बाइक से नामचर्चा घर की कैंटीन के बाहर उतरते हैं और भीतर घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। इसके बाद दोनों अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दोनों को सिर गोली मारी है। हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं तनाव को देखते हुए पूरा इलाका सील कर दिया है। नामचर्चा घर के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। कैंटीन के बाहर कुछ और लोग काम कर रहे थे, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे हत्यारों का चेहरा नहीं देख पाए।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब के खन्ना में दो डेरा प्रेमियों की हत्या
सतपाल के दूसरे बेटे महेश ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उनके पिता ईंट भट्ठे पर काम करते थे। उनका भाई रमेश का बेल्ट बेचने का काम था। वह खुद एक फैक्टरी में काम करता है। पिता और भाई दोनों डेरे में सेवा भी किया करते थे। पूरा परिवार डेरे को समर्पित है। यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिरोजपुर में डेरा प्रेमियों और सिख नेताओं में टकराव
दूसरी ओर, फिरोजपुर में भी नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच पथराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डेरा प्रेमियों ने सिख नेता की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। मल्लांवाला क्षेत्र में एक डेराप्रेमी के घर हो रही नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच पथराव हुआ। डेरा प्रेमियों ने मिर्च पाउडर सिख संगठन के नेता गुरसेवक सिंह लाढी की आंखों में डाला जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें