सोशल मीडिया पर बिहार पर सवाल उठाने वालों और राज्य की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों का मजाक उड़ाने वालों को जवाब देने के लिए 'आई एम ब्रांड बिहार' नाम की मुहिम शुरू की गई है। राज्य में बारहवीं कक्षा के टॉपर्स की परीक्षा रद्द करने और उनकी दोबारा परीक्षा आयोजित कराने के बिहार बोर्ड के फैसले के बाद फेसबुक और ट्विटर पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
'आई एम ब्रांड बिहार'
2 of 6
बिहार से एक माडल
उस के बाद पटना बीट्स नाम की वेबसाइट ने 'आई एम ब्रांड बिहार' मुहिम शुरू की, जिसका मकसद है बिहार को लेकर लोगों के मन में जो आम धारणा (स्टीरियोटाइप) है उसे तोड़ना।
विज्ञापन
'आई एम ब्रांड बिहार'
3 of 6
बिहार से एक अारजे
इसमें अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोग 'आई एम ब्रांड बिहार' की तख्ती लिए हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
'आई एम ब्रांड बिहार'
4 of 6
सुपर 30 के अध्यापक
इसमें सुपर 30 चलाने वाले आनंद कुमार से लेकर, कार्टूनिस्ट, रेडियो जॉकी, ब्यूरोक्रेट्स, कुली और रिक्शा चालकों ने अपने फोटो शेयर किए।
विज्ञापन
'आई एम ब्रांड बिहार'
5 of 6
बिहार के रहने वाले कुली
इन लोगों का कहना है कि दिल्ली, मुंबई जैसे तमाम बड़े शहरों में बिहार और यहां के लोगों की जो खास छवि है और जिस अपमानजनक तरीके से बिहार के लोगों को 'बिहारी' कहा जाता है उस छवि से उन्हें एतराज है और उन्हें बिहार का निवासी होने पर गर्व है।