पन्ना जिले में गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण अंचल के हालात तो बद से भी बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि लोग पीने तक के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। परेशानी बढ़ने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
1 of 4
ग्राम मांझा में पानी की समस्या के चलते महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर पन्ना-अजयगढ़ रोड पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
पन्ना जिले में गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण अंचल के हालात तो बद से भी बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि लोग पीने तक के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। परेशानी बढ़ने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
2 of 4
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है।
- फोटो : अमर उजाला
पन्ना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर बसे ग्राम मांझा में पानी की समस्या के चलते महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर पन्ना-अजयगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की वजह से घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा। जानकारी लगने के बाद एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने और पानी की उचित व्यवस्था का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
3 of 4
जाम लगने की वजह से घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिस कारण ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी के द्वारा कोई कार्रवाई ना होने की वजह से ग्रामीणों ने सड़क को जाम किया।
एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया।
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में एसडीएम सत्यनारायण दर्रो का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा जाम लगाने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर आकर ग्रामीणों को समझाइश दी गई है। इसके साथ ही तत्काल ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी।