जल शोधन देखते हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील ग्राम नरसिंगा में टॉपर्स एकेडमी स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसे चौथा आयाम एवं फोर्थ डाइमेंशन प्रोग्राम नाम दिया गया। इसमें विद्यालय के भावी वैज्ञानिकों ने अपने-अपने साइंस प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। इसी के साथ विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक फूड स्टालों का भी संचालन किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, जिसका अभिभावकों और अतिथियों ने लुत्फ उठाया। विद्यालय के संचालक प्रेम सिंह चावड़ा ने बताया, विद्यालय से इसी सत्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धावक भी चयनित हुए हैं। जो आगामी दिनों में अहमदाबाद में हिस्सा लेंगे। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए हाईटेक लैब विजुअल लैब, म्यूजिक लैब एवं रोबोटिक लैब की भी शुरुआत की जानी है।