फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शाही सवारी में गूंजी भक्तों की करुण पुकार, भक्तों ने किए बाबा महाकाल के सात स्वरूपों के दर्शन, Photos

Mon, 02 Sep 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: शाही सवारी में गूंजी भक्तों की करुण पुकार, भक्तों ने किए बाबा महाकाल के सात स्वरूपों के दर्शन, Photos
विज्ञापन
1 of 7
बाबा महाकाल की सवारी - फोटो : अमर उजाला

श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद महीने में निकलने वाली सवारी के क्रम में 7वें सोमवार को सभा मंडप में हुए पूजा दर्शन के बाद बाबा महाकाल की सवारी नगर भ्रमण पर निकली। महाकाल की सवारी में शामिल होने सिंधिया राजवंश के प्रमुख केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन पहुंचे। सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

2 of 7
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि भाद्रपद महीने की दूसरी और अंतिम सवारी दो सितंबर को (प्रमुख) शाही सवारी के रूप में निकलेगी। इस दौरान रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा स्वरुप व सप्तम सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित रहा। 

विज्ञापन

3 of 7
पूजा पाठ करते हुए - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में विधिवत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा द्वारा करवाया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त आशीष पाठक बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। उसके बाद बाबा महाकाल के साथ स्वरूप रजत पालकी में विराजित होकर अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। 

4 of 7
पूजा पाठ करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया गया। श्री चन्द्रमौलेश्वर की पालकी अपने निर्धारित समय से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार चौराहा, कहारवाड़ी, हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर एवं गजराज पर आरूढ़ श्री मनमहेश के मां क्षिप्रा के तट पर पूजन-अर्चन व आरती की जाएगी। 

विज्ञापन

5 of 7
महाकाल की सवारी - फोटो : अमर उजाला

सवारी दोबारा रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा, तेलीवाडा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, श्री गोपाल मंदिर पर पहुंचेगी। जहां सिंधिया स्टेट द्वारा पररम्परानुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया जाएगा। उसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

विज्ञापन

6 of 7
सवारी में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रमुख सवारी (शाही सवारी) के चल समारोह में सबसे आगे मंदिर का प्रचार वाहन चला। उसके बाद यातायात पुलिस, तोपची, भगवान श्री महाकालेश्वर जी का रजत ध्वज, घुड़सवार, विशेष सशस्त्र बल सलामी गार्ड, स्काउट/गाइड सदस्य, कांग्रेस सेवा दल, सेवा समिति बैंड के बाद उज्जैन के अतिरिक्त मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से परंपरागत रूप से सवारी सम्मिलित होने वाली 70 भजन मंडलियां चल समारोह में प्रभु का गुणगान करते हुए व अपनी सेवाएं देती हुई चली। 70 भजन मंडलियों के बाद नगर के साधू-संत व गणमान्य नागरिक, पुलिस बैंड, नगर सेना के सलामी गार्ड की टुकड़ी, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी व पुरोहितगण सवारी के साथ रहे। उनके बाद श्री महाकालेश्वर भगवान (श्री चंद्रमौलेश्वर) की प्रमुख पालकी, भारत बैंड, श्री गरुड़ रथ पर श्री शिव-तांडव जी, रमेश बैंड, नंदी रथ पर श्री उमा महेश स्वरुप, गणेश बैंड, रथ पर श्री होल्कर स्टेट मुखारविंद, आरके बैंड, रथ पर श्री घटाटोप जी, रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद के पश्यात राजकाल मुजिकल ग्रुप बैंड व श्री मनमहेश स्वरुप हाथी पर विराजित हुए। सवारी के साथ एम्बुलेंस, विद्युत मंडल का वाहन, फायर ब्रिगेड आदि भी सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण सवारी मार्ग में साथ मे चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महाकाल सवारी - फोटो : अमर उजाला

श्री महाकालेश्वर भगवान की 7वें सोमवार की सवारी में भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर जी की सवारी में जनजातीय कलाकारों का दल भी सहभागिता की। सातवें सोमवार सवारी के क्रम में प्रमुख (शाही) सवारी में मध्यप्रदेश के लालपुर, डिंडौरी जिले का आदिवासी धुलिया जनजाति गुदुम बाजा लोक नर्तक दल दिनेश कुमार भार्वे के नेतृत्व में पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चला। 

2000 पुलिस अधिकारी कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्था
भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा क्राउट मैनेजमेंट के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की तैयारियां की गई थी। शाही सवारी में 2000 पुलिस अधिकारी कर्मचारी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इसके लिए भोपाल से अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शाही सवारी की सुरक्षा व्यवस्था में 2000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा सवारी मार्ग के ऊंचे भवनों से भी पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। 10 ड्रोन कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर है। शाही सवारी की व्यवस्था के लिए 100 महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

शिप्रा तट पर होमगार्ड जवान तैनात
श्रदालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने शिप्रा के विभिन्न घाटों के निरीक्षण उपरांत कार्यालय में स्थित ईओसी कक्ष में मीटिंग आयोजित कर घाट सुरक्षा व्यवस्था हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आधिकारी एवं कर्मचारियों की घाटवार जिम्मेदारी सुनिश्चत की। घाट सुरक्षा व्यवस्था हेतु उज्जैन से होमगार्ड/एसडीईआरएफ के 140 अधिकारी/कर्मचारियों एवं जवानों की तैनाती शिप्रा के विभिन्न घाटों पर आठ मोटरबोट, 150 लाइफबाय, 180 लाइफ जैकेट सहित अन्य आवश्यक आपदा उपकरण के साथ शिफ्टवार दो दिवस के लिए की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें