फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत, 31 लाख की धोखाधड़ी का मामला

Thu, 07 Jul 2022 04:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

फिल्म होली कॉउ विवादों में घिर गई है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के खिलाफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। 31 लाख रुपये नहीं लौटाने के आरोप लगाकर पुलिस को आवेदन दिया है। 
विज्ञापन
1 of 2
फिल्म दि होली कॉउ गाय के गुम होने पर आधारित कॉमेडी फिल्म है - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई है। बड़नगर में हुई होली कॉउ फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह मामला है जिसकी शिकायत उज्जैन के क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। बता दें कि उज्जैन के बड़नगर में फिल्म की शूटिंग की गई थी। इसमें मुख्य कलाकार के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और संजय मिश्रा है। डायरेक्टर साईं कबीर है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। गाय के गुम हो जाने की कहानी पर आधारित है। 

जानकारी के मुताबिक उज्जैन ऋषि नगर के रहने वाले रुद्राक्ष फिल्म और मल्टी मीडिया के प्रोप्राइटर सुनील गढ़वाल ने बड़नगर थाने में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने फिल्म कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी पर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं और केस दर्ज करने की मांग की है। सुनील गढ़वाल ने बताया कि मुंबई निवासी बहन मंजू गढ़वाल के माध्यम से आलिया सिद्दीकी से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने होली कॉउ नामक एक फिल्म बनाने की योजना बताई जिस पर हमारी बात आगे बढ़ी और सन् 2019 में फरवरी और मार्च के बीच बड़नगर में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। करीब 20 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलने के बाद कुल 53 लाख रुपये खर्च होने के बाद जब आलिया सिद्दीकी से राशि लौटाने की मांग की गई तो आलिया ने 22 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी 31 लाख रुपये अब तक नहीं लौटाए हैं। बार-बार कहने के बाद अब आलिया ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बड़नगर में शूटिंग के दौरान आलिया के साथ मंजू - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ने बताया कि जब कई बार राशि मांगने के बाद भी इन्होंने राशि नहीं लौटाई तो इसकी शिकायत हमने सिने एंप्लाइज फेडरेशन में की , साथ ही आलिया द्वारा दिया गया चेक और एग्रीमेंट की कॉपी भी प्रस्तुत की। कई बार एंप्लॉय फेडरेशन ने उनका जवाब मांगने की कोशिश की लेकिन आलिया ने कोई जवाब नहीं दिया। सिने एंप्लॉय फेडरेशन ने हमको लीगल तरीके से बात रखने की इजाजत दे दी। जिसके बाद बड़नगर थाने में हम लोगों ने एक शिकायत की है। 
मंजू ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले होली कॉउ के प्रोडक्शन की शुरुआत हुई। जब क्रू सेट पर पहुंचा, तब फिल्म के फाइनेंसर पीछे हट गए। ऐसे में मैंने और बाकी फाइनेंसरों से बात की कि वो फिल्म को फाइनेंस कर दें। वह नहीं हुआ तो आलिया ने मेरे परिजनों से रुपये लिए। यह कहा कि दो हफ्तों में वापस कर देगी। कुल 53 लाख का बकाया था जिसमें आलिया ने 22 लाख रुपये वापस किए। 33 लाख बकाया अभी भी है, जो मुझे अब तक नहीं मिला। मेरे साथ साथ फिल्म के क्रू मेंबर्स का भी 7 लाख बकाया है। मेरे पास सारे सबूत भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें