महाकाल सवारी
- फोटो : अमर उजाला
सवारी मार्ग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवारजनों द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन विधिवत रूप से प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने किया। सभा मंडप में पूजन-अर्चन के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, कपिल कटारिया, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया और आरती में सम्मिलित हुए। पूजन के बाद निर्धारित समय पर भगवान श्री महाकाल की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। पूजन-अर्चन पुजारी पं. महेश शर्मा व अन्य पुजारियों द्वारा सम्पन्न करवाया गया।