फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal Dham: सावन मास के पहले दिन भक्तों के लिए डेढ़ घंटे पहले जागे बाबा, सुबह 3 बजे खुले मंदिर के पट

Thu, 14 Jul 2022 08:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Mahakal Dham: सावन मास के पहले दिन भक्तों के लिए डेढ़ घंटे पहले जागे बाबा, सुबह 3 बजे खुले मंदिर के पट
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल मंदिर में भस्म आरती। - फोटो : सोशल मीडिया
सावन मास के पहले दिन उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पट रात तीन बजे खोले गए। सुबह अभिषेक के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। सावन माह के पहले ही दिन मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। आज से कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी हो रही है, बड़ी संख्या में कांवडिए भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

2 of 3
महाकाल मंदिर। - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार मंदिर प्रबंधन ने पूरे सावन माह में मंदिर के पट रात तीन बजे से खोलने की व्यवस्था की है। जबकि हर सोमवार को मंदिर के पट रात 2.30 बजे ही खुल जाया करेंगे। रात तीन बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती होगी। सावन के हर सोमवार को बाबा महाकाल भक्तों को 20 घंटे दर्शन देंगे। भक्तों के लिए बाबा महाकाल खुल डेढ़ घंटे पहले जागेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाकाल मंदिर उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल 12 ज्योतिर्लिंग में चौथे नंबर पर आते हैं। उज्जैन में सावन मास का विशेष महत्व है। सावन में बड़ी संख्या में देश के साथ ही विदेश से भी भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। कोरोना काल के चलते बीते दो साल से सीमित संख्या में ही भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन इस बार पाबंदिया खत्म होने के साथ ही बड़ी संख्या में भक्तों को बाबा महाकाल के दर्शन हो सकें, इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें