Mahakaleshwar Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया द्वारा दर्शन के नाम पर एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत अब मंदिर पहुंचने वाले प्रत्येक पत्रकार को मंदिर में प्रवेश के लिए अब प्रोटोकॉल में परमिशन डलवाने को कहा जा रहा है। चाहे वह धार्मिक बीट से संबंधित हो या फिर कवरेज के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे हों उनके पास अपनी संस्था/प्रेस क्लब का आईडी कार्ड हो या फिर हाथों में माइक फिर भी परमिशन जरूरी कर दी गई है। इसके बाद ही उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। इस व्यवस्था के बाद महाकालेश्वर मंदिर में कवरेज के लिए पहुंचने वाले पत्रकारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी बोले कर रहे साहब के निर्देशों का पालन
कोटितीर्थ पहुंचने वाले रास्ते पर पत्रकारों को प्रवेश से रोका जा रहा है। पत्रकारों ने जब केसीसी कर्मचारियों से रोकने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पहलवाडिया के निर्देश पर सभी को रोका जा रहा है। आपको पहले इसके लिए पॉइंट डलाना होगा। उसके बाद ही सभी को प्रवेश मिल पाएगा।
ये भी पढ़ें-
भक्तों को दर्शन देने चार बजे जागे बाबा महाकाल, सूर्य चंद्र और तिलक लगाकर दिए दिव्य दर्शन