पिता गोलू शुक्ला के साथ रुद्राक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
एक मिनट तक ब्लैक रही स्क्रीन
बता दें कि महाकाल मंदिर में लाइव दर्शन की व्यवस्था है, जिससे श्रद्धालु कभी भी ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि सावन के दूसरे सोमवार को भस्म आरती से ठीक पहले यूट्यूब पर चल रहा लाइव अचानक ब्लैक आउट हो गया। करीब एक मिनट तक सिर्फ अंधेरा यानी ब्लैक सक्रीन दिखाई दी। आरोप है कि इस दौरान ही विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने बाबा महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश किया था।