महाकाल मंदिर परिसर में जहां भक्तगण भक्ति में लीन रहते हैं, वहीं एक मादा डॉग ऑफिसर ‘मैसी’ भी आस्था की मिसाल बन चुकी है। ड्यूटी पर तैनात इस स्निफर डॉग की भक्ति ने पुलिसकर्मियों तक को हैरान कर दिया है। श्रावण और भादौ महीने के प्रत्येक सोमवार को यह मादा डॉग अन्न का सेवन नहीं करती और केवल दूध पीती है। महाकाल मंदिर में श्रावण और भादौ माह के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहता है। इसी स्क्वॉड की सदस्य ‘मैसी’ नामक मादा डॉग न सिर्फ सुरक्षा का दायित्व निभा रही है, बल्कि अपनी अनोखी भक्ति से श्रद्धालुओं का ध्यान भी खींच रही है।