बाबा महाकाल ने भस्म आरती से भगवान श्री राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए, इसके बाद भोग आरती और संध्या आरती में भी बाबा महाकाल ने श्री राम के स्वरूप में ही भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सुबह मंदिर परिसर में मनाए गए उत्सव के बाद शाम को भव्य दीपोत्सव की भी धूम दिखाई दी। इसके तहत एक लाख दीपक मंदिर में प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन
1 of 6
दीयों और विद्युत रोशनी से जगमग महाकाल मंदिर परिसर
- फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या की पावन धरा पर भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने का उत्सव आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती से ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज बाबा महाकाल ने भस्म आरती से भगवान श्री राम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए, इसके बाद भोग आरती और संध्या आरती में भी बाबा महाकाल ने श्री राम के स्वरूप में ही भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सुबह मंदिर परिसर में मनाए गए उत्सव के बाद शाम को भव्य दीपोत्सव की भी धूम दिखाई दी। इसके तहत एक लाख दीपक मंदिर में प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन
2 of 6
महाकाल मंदिर में एक लाख दीये जलाकर राम दिवाली मनाई गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्मार्ती में महापूजन कर श्रीराम को प्रिय खिरान्न का भोग लगाया गया था। इसके बाद नंदी मंडपम एवं गणेश मंडपम में भगवान श्रीराम का संकीर्तन व शिवराम स्तुति की गई।
विज्ञापन
3 of 6
एक लाख दीपकों महाकाल मंदिर परिसर जगमग हो गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्रीराम की महाआरती एवं प्रसाद वितरण, आरती के दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। शिखर दर्शन स्थल एवं कोटीतीर्थ कुंड के चारों ओर एक लाख दीपकों का प्रज्वलन किया गया। इसमें चारों ओर दीपों से "जय श्री राम", धनुष, स्वास्तिक, भगवान श्री राम की आकृति बनाई गई।
4 of 6
बिजली की रोशनी और आतिशबाजी ने मन मोह लिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी की गई। याद रहे कि आज भगवान श्री महाकालेश्वर की त्रिकाल आरतियों के दौरान प्रत्येक आरती में 5 क्विंटल पुष्पों से पुष्प वर्षा, आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा की गई थी। वहीं मंदिर प्रांगण में एलईडी के माध्यम से रामजन्मभूमि के सजीव प्रसारण को भी दिखाया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
भगवा ध्वज से अलग ही माहौल बन गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर में लहराए भगवा ध्वज, भव्य आरती भी हुई
श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक लाख दीपक जलाकर मनाए गए दीपोत्सव के दौरान वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में भगवान श्री राम, मां सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की भव्य आरती की गई और इस दौरान भगवा ध्वज भी लहराए गए।
हलवा प्रसादी का भी हुआ वितरण
भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां मनाने के लिए आज श्री महाकालेश्वर मंदिर मे हलवा प्रसादी का वितरण भी दोपहर से किया जा रहा था। इसका वितरण आज लाखों श्रद्धालुओं को किया गया।