फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Three Died in Satna Due to Storm: आंधी से उखड़े पेड़ के नीचे दबने और छज्जा गिरने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

Mon, 23 May 2022 08:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है पर सतना जिले में ये कहर बन गई। जोरदार आंधी-तूफान से कई पेड़ उखड़ गए। पुराने घरों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ के नीचे दबने से दो किशोरियों और मकान का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 4
सतना में आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है पर सतना जिले में ये कहर बन गई। जोरदार आंधी-तूफान से कई पेड़ उखड़ गए। पुराने घरों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ के नीचे दबने से दो बालिकाओं और मकान का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 4
पेड़ के नीचे दबने चार लोग घायल हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मध्य प्रदेश के मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। सोमवार को सतना जिले में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। आंधी ने जिलेभर में बहुत नुकसान किया है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज हवा एवं बारिश के दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
घटना सतना जिले के अमरपाटन विधानसभा के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत धतुआ ग्राम की है। - फोटो : अमर उजाला
पहली घटना सतना जिले के अमरपाटन विधानसभा के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत धतुआ ग्राम की है। यहां अचानक आंधी-पानी का दौर शुरू हो गया। पानी से बचने के लिए कुछ बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। पर आंधी से वो पेड़ उखड़ गया और किशोरी बालिकाओं सहित कुछ लोग उसके नीचे दब गए। दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक मृत बच्चियों के नाम सीमा कोल (15), मनीषा कोल (18) बताए गए हैं। वहीं घायल ज्योति रावत, विमला रावत, शोभा रावत, दुईजी रावत हैं। ये सभी सदर ग्राम के निवासी हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
पेड़ के नीचे दबने से अपने साथियों को खो चुकी बच्ची विलाप करती रही। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी घटना सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैया खाना इलाके की है, जहां एक मकान का बाहर का छज्जा गिरने से मकान के नीचे खड़े राहगीर की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक का नाम गुड्डा यादव निवासी पन्ना जिले के ककरहटी ग्राम बताया जा रहा है। वह भी पानी से बचने के लिए मकान के नीचे खड़ा हो गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें