फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: शहर से लेकर गांव तक हर तरफ निकल रहे मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Wed, 23 Jul 2025 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

Shivpuri: स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी की सांख्यसागर झील में दो हजार से ज्यादा मगरमच्छ हो चुके हैं। यह झील माधव राष्ट्रीय उद्यान से सटी हुई है और इससे जुड़े नालों के जरिए मगरमच्छ अक्सर शहर की कॉलोनियों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वन विभाग ने मगरमच्छ का किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी जिले में इन दिनों मगरमच्छों की आमद से लोग डरे हुए हैं। शहर ही नहीं, अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मगरमच्छ देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बीते दो दिनों में शहर और गांव, दोनों ही स्थानों पर मगरमच्छ निकलने की घटनाएं सामने आई हैं। शहर के रिहायशी इलाके कृष्णापुरम कॉलोनी में रात के समय 6 फीट लंबा मगरमच्छ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जो सड़कों पर बेधड़क घूमता नजर आया।

विज्ञापन

2 of 5
घर में निकला मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

गांव में पहुंचा 8 फीट लंबा मगरमच्छ
शिवपुरी जिले के बरखेड़ी गांव में देर रात लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। ग्रामीणों ने इसे गांव में घूमते हुए देखा तो तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम वन्य प्राणी रेस्क्यू स्पेशलिस्ट सलमान पठान के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया गया और रस्सियों से बांधकर रातभर गांव में ही सुरक्षित रखा गया। अगली सुबह वन विभाग की टीम मगरमच्छ को मड़ीखेड़ा डैम में छोड़कर आई। माना जा रहा है कि यह मगरमच्छ संभवतः डैम से ही बहते हुए गांव तक पहुंचा।

पढ़ें:  जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; हालत नाजुक
विज्ञापन

3 of 5
रात को रिहायशी कॉलोनी में घुसा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

रिहायशी कॉलोनी में देखा गया 6 फीट का मगरमच्छ
शिवपुरी शहर की कृष्णापुरम कॉलोनी में रात को लगभग 6 फीट लंबा मगरमच्छ सड़कों पर घूमता नजर आया। कॉलोनी निवासी कुलदीप गुप्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह मगरमच्छ कैद हुआ। रात के समय मगरमच्छ को कॉलोनी में घूमते देख लोगों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब कॉलोनी में मगरमच्छ देखा गया हो।

4 of 5
सांख्यसागर झील बनी मगरमच्छों का गढ़ - फोटो : अमर उजाला

सांख्यसागर झील बनी मगरमच्छों का गढ़
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी की सांख्यसागर झील में दो हजार से ज्यादा मगरमच्छ हो चुके हैं। यह झील माधव राष्ट्रीय उद्यान से सटी हुई है और इससे जुड़े नालों के जरिए मगरमच्छ अक्सर शहर की कॉलोनियों तक पहुंच जाते हैं। पूर्व में भी शहर की कई कॉलोनियों में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों ने प्रशासन से की ठोस कदम उठाने की मांग - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने प्रशासन से की ठोस कदम उठाने की मांग
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से लोग खासे परेशान हैं। नालों के किनारे बसे लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और वन विभाग को अब मगरमच्छों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें