फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में: शिवपुरी के नमो नगर में बाढ़ जैसा नजारा, कई कॉलोनियां हुई जलमग्न

Tue, 13 Aug 2024 03:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

तस्वीरों में: शिवपुरी के नमो नगर में बाढ़ जैसा नजारा, कई कॉलोनियां हुई जलमग्न
विज्ञापन
1 of 5
शिवपुरी में बाढ़ जैसा नजारा - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव की स्थिति के कारण लोग परेशान देखे गए। 

विज्ञापन

2 of 5
कॉलोनियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी शहर के नमो नगर में तो हालत यह रहे कि यहां पर नदी की धारा जैसे पानी बह रहा था। यहां पर करीब 50 से अधिक घरों में पानी भर गया। नमो नगर में हालत खराब होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। शिवपुरी शहर में कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति के कारण नगर पालिका के प्रति भी लोगों में आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन

3 of 5
दरवाजे तक पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी के नमो नगर में अधिक बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात देखे गए। लोगों ने बताया कि नमो नगर में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। इसलिए यहां पर बारिश के बाद जलभराव से कॉलोनी की कई मकान में पानी भर गया। नमोनगर में करीब 50 घरों में पानी भर गया। यहां पर दो से ढाई फीट पानी सड़कों पर भरा देखा गया।

4 of 5
जलभराव - फोटो : अमर उजाला

शहर में इसी तरह अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति है। बारिश के बाद जलभराव से  जनता परेशान रही और कई मकान डूब गए। शिवपुरी शहर में इस समय रामबाग कॉलोनी, होटल पीएस के पीछे, न्यू शिव कॉलोनी, फतेहपुर, मनियर, संजय कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेज गति से पानी बहता हुआ - फोटो : अमर उजाला

शिवपुरी में दो साल पहले भी बाढ़ आ चुकी है और इस बाढ़ के कारण कई घरों में पानी भर गया था, जिसके कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए नगर पालिका को आवश्यक पहल करनी चाहिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टेट समय के बनाए गए नालों पर अवैध अतिक्रमण हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र से जो पानी आता है, उसकी निकासी का कोई माध्यम नहीं है। नालों पर अतिक्रमण के कारण यह पानी कॉलोनी में घुस जाता है, जिसके कारण नुकसान हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें