फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला की बेटी कतर में करेगी 13 शो

Sun, 20 Nov 2022 12:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

FIFA World Cup: फुटबॉल महाकुंभ में गूंजेगी पानवाले की बेटी शैफाली की आवाज, मंडला के बेटी कतर में करेगी 13 शो Shefali Chaurasia of Madhya Pradesh will sing in FIFA Football World Cup
 
विज्ञापन
1 of 3
मंडला की बेटी शैफाली फीफा में अपनी प्रस्तुति देंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे और मैच साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। ये वर्ल्ड कप मध्य प्रदेश के लिए खास है। क्योंकि इसमें मंडला-नैनपुरी की बेटी शैफाली चौरसियां अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान कतर में शैफाली के 13 शो होने वाले हैं। 

बता दें कि जिस शैफाली की हम बात कर रहे हैं वो मंडला के पान कारोबारी संतोष चौरसिया की बेटी हैं। 29 वर्षीय शैफाली को बचपन से गायन का शौक था, वे इस विधा में कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। शैफाली अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में मुंबई के म्यूजिशियन मिलिंद वानखेड़े और उनकी टीम के साथ कतर में परफॉर्मेंस देंगी। शैफाली इसे किसी सपने से कम नहीं मान रहीं। 
 
विज्ञापन

2 of 3
29 वर्षीय शैफाली के पिता मंडला में पान कारोबारी हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल के इस महाकुंभ में भारत से 70 सदस्यों का एक दल कतर पहुंचा है। शैफाली को ग्रेविटास मैनेजमेंट FZE संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बुलावा आया है। अलखोर के फेन जॉन में शैफाली और टीम के कुल 13 शो होंगे। शैफाली ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मैच के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से मनोरंजन के लिए इनके द्वारा गाये गीतों के शो को प्रदर्शित किया जाएगा। जो मैच के बीच होने वाले अंतराल में प्रदर्शित होंगे। शैफाली का मानना है कि फुटबॉल के महाकुंभ में प्रदर्शन करना सपनों के साकार होने जैसा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अलखोर के फेन जॉन में शैफाली और टीम के कुल 13 शो होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आज से 22वें फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। इसमें दुनियाभर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। अगले 29 दिनों तक इस अरब देश में फुटबॉल का जादू देखने को मिलेगा। फीफा विश्व कप 2022 में 29 दिन के अंदर 64 मैच खेले जाएंगे। टॉप 16 टीमों के मुकाबले तीन दिंसबर से शुरू होंगे और क्वार्टर फाइनल मैच नौ दिसंबर से हैं। सेमीफाइनल मैच 14-15 दिसंबर को हैं, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। कतर के क्लाइमेट और गर्मी को देखते हुए इस बार वर्ल्ड कप नवंबर और दिसंबर में रखा गया है। अब तक सभी वर्ल्ड कप जून और जुलाई में खेले गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें