फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: ट्यूब में बैठकर उफनता नाला पार कर रहे ग्रामीण, बारिश के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे सैकड़ों छात्र

Mon, 25 Jul 2022 03:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur: ट्यूब में बैठकर उफनता नाला पार कर रहे ग्रामीण, बारिश के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे सैकड़ों छात्र
विज्ञापन
1 of 3
ट्यूब में बैठकर नाला पार कर रहे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत गणेशपुर के ग्राम बापचा में लोग जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार करने मजबूर हैं। गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए नाला पार करना पड़ता है। भारी बारिश के चलते नाला उफान पर हैं ऐसे में लोग नाला पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ट्यूब या अन्य साधनों से नाला पार कर रहे हैं। गांव के नजदीक ही पार्वती नदी पर स्टॉप डैम बनाया गया है, जिसका पानी नालों के जरिए गांव की ओर बढ़ जाता है। पानी भरने से बापचा गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से कट गया है। पानी भरने के चलते कई विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बीमारी या इमरजेंसी के हालात होने पर  लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। 

जिले में पिछले एक सप्ताह से मानसून सक्रिय है और लगातार तेज बारिश हो रही है। शनिवार रविवार दो दिन में भी करीब पांच इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पानी ही पानी हो गया है। कई रास्तों के ऊपर से तेज पानी बहने के साथ नदी नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन

2 of 3
नाले के ऊपर से बहता पानी। - फोटो : अमर उजाला
छोटी पुलिया बनी परेशानी का सबब
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम बापचा को मोहम्मदपुर मछनाइ गांव से जोड़ा  गया है। लेकिन बीच में बने नाले पर छोटी पुलिया और पास से गुजरती पार्वती नदी उफान पर आने से गांव में जलभराव की स्थिति बनी है। पार्वती नदी पर गांव से कुछ दूरी पर स्टॉप डेम बनाया गया है। जिसका पानी नहीं निकलने की वजह से गांव की ओर नालों के जरिए पानी बढ़ता है और जैसे-जैसे दूसरे क्षेत्रों में बारिश होती है पार्वती का जलस्तर बढ़ता है, जिसके चलते गांव में जल भराव की स्थिति बन जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
हाईस्कूल और मिडिल स्कूल गांव से 5 किलोमीटर दूर मोहम्मदपुर मछनाइ गांव में है,  लेकिन बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। नाला उफान पर होने के कारण डूबने की आशंका हो जाती है, जिसके चलते बच्चों के पालक स्कूल नहीं भेजते। वही डिलीवरी या इमरजेंसी कार्यों के लिए भी लोगों को समस्याएं आती है। ऐसे में ट्रैक्टर के ट्यूब में हवा डाल कर उसे रस्सी से बांधकर लोगों को इधर से उधर ले जाते हैं। ग्रामीण कई बार सीएम हेल्पलाइन और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें