कलेक्टर जैन ने अपील की है कि वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। जहां भी जला जमाव की स्थिति हो उन स्थानों पर न रहें।
विज्ञापन
1 of 3
चीलर बांध का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के धार जिले के कारम बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद अब अफसरों को बांधों की चिंता सता रही है। सोमवार को शाजापुर का चीलर बांध लबालब भरने के बाद ओवरफ्लो चालू हुआ तो कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी जगदीश डावर, डिस्ट्रीक कमांडेंट होमगार्ड विक्रमसिंह मालवीय सहित आला अधिकारी चीलर बांध जा पहुंचे। अफसर काफी देर यहां रुके और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। कलेक्टर दिनेश जैन ने अफसरों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। बांध के ओवरफ्लो क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड्स आदि भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 3
महूपुरा क्षेत्र का जायजा लेते कलेक्टर व अन्य अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार दोपहर के समय अफसर सबसे पहले चीलर नदी की महूपुरा रपट क्षेत्र पहुंचे। यहां स्थिति का जायजा लेने के साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी, नपाकर्मी व अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अफसर चीलर बांध के स्पील चेनल (वेस्ट वेयर) का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर जैन एवं एसपी डावर ने बाढ़ की स्थिति के दौरान पुल-पुलियाओं पर पानी होने की दशा में आवागमन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही रात के समय पानी वाले क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित एजेंसियों को दिए।
कलेक्टर जैन ने कहा कि वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हुई है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। जहां भी जला जमाव की स्थिति हो उन स्थानों पर न रहें। नदी-नालों के किनारे नहीं जाएं। साथ ही जिन रास्तों, नदी-नालों पर से पानी बह रहा है उन्हें भी पार न करें। चीलर बांध की स्पील चैनल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जैन और एसपी डावर ने बांध पर आने वाले लोगों को रोकने के लिए बेरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए। साथ ही डेम पर प्रशिक्षित तैराक एवं नाव रखने के लिए भी कहा। किसी तरह की जनहानि न हो, इसके लिए कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री टीके परमार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए निर्देश दिए।
अधिकारियों ने ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
अन्य बांधों का भी निरीक्षण
कलेक्टर एसपी ने जिला मुख्यालय पर चीलर बांध का निरीक्षण किया तो तहसील स्तर के अधिकारियों ने उनके क्षेत्रों में स्थित बांध, नदी-नालों और जल जमाव वाले स्थानों की जानकारी ली व हालात का जायजा भी लिया। कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन टीके परमार एवं नायब तहसीलदार मक्सी बृजेश मालवीय ने भी पलसावद स्थित लखुंदर बांध में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अफसरों ने जल स्त्रोतों का जायजा लिया।
जिले में बारिश की यह स्थिति
जिले में गत दिवस से सोमवार सुबह आठ बजे तक 120.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा तहसील कालापीपल में 150 मिमी हुई है। इसी तरह शाजापुर में 82 मिम., मोहन बड़ोदिया में 117 मिमी, शुजालपुर में 140 मिमी एवं गुलाना में 112 मिमी वर्षा हुई है।