मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एकबार फिर पर्यटकों को रोमांचित होने का मौका मिला। एक बाघिन करीब एक घंटे तक तालाब किनारे बैठी रही। उसकी अठखेलियों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद भी किया।
विज्ञापन
1 of 3
पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघिन नजर आई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एकबार फिर पर्यटकों को रोमांचित होने का मौका मिला। एक बाघिन करीब एक घंटे तक तालाब किनारे बैठी रही। उसकी अठखेलियों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद भी किया।
विज्ञापन
2 of 3
खुर्सापाठ गेट के पास बने तालाब किनारे बाघिन बी-2 काफी देर तक बैठी दिखी।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बाघों के लिए मशहूर पेंच टाइगर रिजर्व के कोर के साथ बफर क्षेत्र में बाघ-बाघिन व शावक पर्यटकों को आसानी से नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे पर्यटकों की मानो मन की मुराद पूरी हो गई। उन्हें तसल्ली से टाइगर को देखने का मौका मिल गया। खुर्सापाठ गेट के पास बने तालाब किनारे बाघिन बी-2 काफी देर तक बैठी दिखी। लगभग 2 साल की यह बाघिन बारस (टी-65) की बेटी है। पेंच टाइगर रिजर्व के खुर्सापाठ तालाब किनारे पानी पीने के पल को गाइड व नेचरालिस्ट इमरान खान ने कैमरे में कैद किया। जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
लगभग 2 साल की यह बाघिन बारस (टी-65) की बेटी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पेंच टाइगर रिजर्व में टाइगर से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं। आठ दिन पहले भी खवासा बफर क्षेत्र में तेलिया बाघिन तीन शावकों के साथ अठखेलियां करते नजर आई थी। बताया जा रहा है कि गर्मी से बचने के लिए जानवर पानी के आसपास रहते हैं।