फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: तालाब किनारे अतिक्रमण कर बना लिए थे 32 पक्के घर, सुबह-सुबह जेसीबी लेकर पहुंची टीम

Mon, 16 May 2022 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना शहर में सोमवार को धवारी तालाब की पाल पर अवैध रूप से किए गए 32 पक्के निर्माण को जिला प्रशासन, नगर निगम व सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने ढहा दिए। टीम सुबह लगभग 7 बजे ही यहां पहुंच गई और माइक से अनाउंसमेंट करा कर सभी अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दे दी।
 
विज्ञापन
1 of 4
धवारी तालाब की पाल पर अवैध रूप से किए गए 32 पक्के निर्माण तोड़ दिए गए - फोटो : अमर उजाला
सतना शहर में सोमवार को धवारी तालाब की पाल पर अवैध रूप से किए गए 32 पक्के निर्माण को जिला प्रशासन, नगर निगम व सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने ढहा दिए। टीम सुबह लगभग 7 बजे ही यहां पहुंच गई और माइक से अनाउंसमेंट करा कर सभी अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दे दी।
 
विज्ञापन

2 of 4
कुछ लोगों ने अपना सामान निकाल लिया तो कुछ विरोध करने लगे। - फोटो : अमर उजाला
जॉइंट टीम में नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह, आशुतोष मिश्रा, सीएसपी महेंद्र सिंह, आरआई सत्य प्रकाश मिश्रा व नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते का अमला शामिल था। कुछ लोगों ने अपना सामान निकालना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ लोग विरोध और विवाद के हालात पैदा करने लगे। कई बार महिलाओं और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी रमाकांत शुक्ला के बीच नोक-झोंक भी हुई। एक महिला तो जेसीबी के नीचे ही जा लेटी जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर वहां से हटाया।
 
विज्ञापन

3 of 4
एक महिला जेसीबी के नीचे लेट गई, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर वहां से हटाया। - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही रैगांव विधायक कल्पना वर्मा भी वहां आ पहुंचीं। इसके बाद विधायक ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, ऐसे एक्शन बड़े अतिक्रमणकारियों पर क्यों नही होते? क्यों गरीबों के आशियाने ही निशाना बनाए जाते हैं? बाद में विधायक को प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद भी उनके तेवर फिर कम नहीं हुए। हालांकि इस दौरान कार्रवाई चलती रही।
 
विज्ञापन

4 of 4
अतिक्रमण दस्ता प्रभारी रमाकांत शुक्ला ने बताया कि धवारी तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी रमाकांत शुक्ला ने बताया कि धवारी तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। पाल पर लगभग 32 पक्के निर्माण बेजा तौर पर कर लिए गए थे। अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस और रिमाइंडर दिए जा चुके थे, लेकिन कोई भी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें