Freedom Struggle Story: आजादी हमें यूं ही नहीं मिली। इस आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। आजादी के लिए लड़ने वाले वीरों की लड़ाइयों से इतिहास भरा पड़ा है। अनेक किस्से-कहानियां हम जानते हैं, लेकिन कई कहानियां ऐसी भी हैं जो गुमनामी में खो गई। आज हम बुंदेलखंड के वीरों की एक ऐसी ही कहानी बता रहे हैं।
दरअसल, साल 1857 में बुंदेलखंड (मध्य प्रदेश) के सागर में एक ऐसा मौका आया जब अंग्रेजों के प्राण संकट में पड़ गए। क्रांतिकारियों से बचने के लिए करीब 370 अंग्रेजों ने खुद को सागर किले में कैद कर लिया। जिनमें 173 पुरुष, 63 महिलाएं और 134 बच्चे थे। जब क्रांतिकारियों ने किले को बाहर से घेर लिया, ऐसे में डर के कारण सात महीने तक अंग्रेज किले में कैद रहे। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इस किस्से का जिक्र इतिहास की किताबों में दर्ज है।