सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। ग्राम सागौनी पुरैना और बांसा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
1 of 5
सुरखी विधानसभा के करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
- फोटो : अमर उजाला
सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और राजस्व एवं परिवहन मंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर रविवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। ग्राम सागोनी पुरैना और बांसा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लोगों को सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
2 of 5
सुरखी में लोगों को संबोधित करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सभी का साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगा, जिसे सदियों तक याद किया जाएगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
3 of 5
सुरखी विधानसभा में लोगों के बीच मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री सिंह ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं, किसी को मांगने की जरूरत नहीं, हर तरफ पुल-पुलिया निर्माण से लेकर करोड़ों-अरबों रुपये की नलजल योजना सामुदायिक भवन, सीसी रोड निर्माण सहित बड़े मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जो जनता के हितों को लेकर हमेशा कार्य करती है।
4 of 5
विकास कार्यों का लोकार्पण करते राजस्व मंत्री गोविंद सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय का भूमिपूजन, किल्लाई पुल का भूमि पूजन करते हुए सामुदायिक भवन, सीसी रोड, निर्माण नाली, निर्माण सहित लगभग 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
सुरखी विधानसभा में किल्लाई पुल का भूमि पूजन करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास कार्यों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागौनी पुरैना एवं बांसा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागौनी पुरैना के वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।