फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जया किशोरी को टक्कर दे रहीं पलक किशोरी, 17 साल में बनीं कथावाचिका, सुनने जुटती है हजारों की भीड़

Wed, 28 Jun 2023 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

MP News: जया किशोरी को टक्कर दे रहीं पलक किशोरी, 17 साल में बनीं कथावाचिका, सुनने जुटती है हजारों की भीड़
विज्ञापन
1 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के रीवा शहर की रहने वाली पलक किशोरी महज 17 साल की हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया में पलक की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लोग पलक की तुलना जया किशोरी से करने लगे हैं। पलक किशोरी, जया किशोरी को अपना आदर्श मानती हैं और उनकी तरह वो भी कथावाचन करती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
पलक रीवा जिले की रहने वाली हैं और 12वीं की छात्रा हैं। अब जया किशोरी की तरह पलक किशोरी भी कथावाचक बन गई हैं। हजारों की संख्या में लोग उनकी भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ पड़ते हैं और लोग उनकी संगीतमय कथा के दीवाने हो रहे हैं।

4 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
पलक किशोरी का कहना है कि जया किशोरी के भागवत कथा सुनाने के तरीके को देखकर मुझे प्रेरणा मिली और अब उनके मार्गदर्शन से मैं भागवत कथा का पाठ कर पा रही हूं। कई लोग कहते हैं कि मेरा हूबहू बिल्कुल जया किशोरी जैसा है।
विज्ञापन

5 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
पलक ने कहा, मैं उन्हें अपना आइडियल मानती हूं। पलक किशोरी ने जया किशोरी को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और अब पलक किशोरी बिल्कुल उन्हीं की तरह कथावाचक कह रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, साल 2021 में कोरोना काल में पहली बार नवरात्रि के पर्व पर पलक किशोरी ने भगवान कृष्ण पर दो घंटे का कथा किया था और तब से पलक धीरे-धीरे आगे बढ़ीं।
विज्ञापन

7 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उन्होंने पहला भागवत रीवा के लखौरी बाग स्थित भगवान कृष्ण के मंदिर में किया, जिसे सुनकर लोग काफी खुश हुए।
विज्ञापन

8 of 8
कथावाचिका पलक किशोरी - फोटो : अमर उजाला
उनका कहा है कि जया किशोरी के वीडियो देखकर उन्होंने सीखा। भागवत की कोई प्रोफेशनल पढ़ाई नहीं की है। कोविड-19 के दौरान घर पर रहकर भागवत कथा का अध्ययन किया था। इसके बाद धीरे-धीरे कथावचन करने लगीं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें