फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म पुरस्कार: भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा समेत मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्मश्री 

Wed, 26 Jan 2022 10:51 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। इनमें भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा भी शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन
1 of 6
Padma Awards 2022 - फोटो : Amar Ujala
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा समेत मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। डॉ. मिश्रा के साथ भोपाल की ही दुर्गाबाई व्याम, डिंडोरी के अर्जुन सिंह धुर्वे, सागर के रामसहाय पांडे, छतरपुर के अवध किशोर जाड़िया को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 6
डॉ. मिश्रा को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा हुई। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. एनपी मिश्रा (मरणोपरांत), चिकित्सा: भोपाल गैस कांड के दौरान मरीजों के इलाज के लिए खुद मोर्चा संभाला। 10 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया। 
विज्ञापन

3 of 6
भोपाल की दुर्गाबाई व्याम - फोटो : अमर उजाला
दुर्गाबाई व्याम (कला): मूल रूप से डिंडोरी जिले की रहने वाली है। 1996 में भोपाल आई और यहीं की हो गई। गांव के रीति-रिवाजों को कागज पर उकेरा। 

4 of 6
अर्जुन सिंह धुर्वे - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन सिंह धुर्वे (कला): बैगा जनजाति समाज के पहले स्नातकोत्तर धुर्वे प्रधान अध्यापक भी रहे। बैगा परधौनी नृत्य में मोर, हाथी एवं घोड़ा आदि के मुखौटे में देशभर में प्रस्तुति दी।  
विज्ञापन

5 of 6
अवध किशोर जड़िया - फोटो : अमर उजाला
अवध किशोर जड़िया (शिक्षा एवं साहित्य): पेशे से डॉक्टर हैं। पर्चे पर एक तरफ दवा तो दूसरी ओर कविताएं लिखते। 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामसहाय पांडेय - फोटो : अमर उजाला
रामसहाय पांडे (कला): 12 साल की उम्र में राई नृत्य शुरू किया। सामान्य घरों की लड़कियां भी अब राई सीख रही हैं। कई देशों में अपनी प्रस्तुति दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें