फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तस्करों ने ऐसा दिमाग लगाया कि CBN के अफसरों के छूट गए पसीने, क्रेन से उठाई कार, फिर मिली 7 किलो अफीम

Thu, 13 Feb 2025 02:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच सीबीएन के अफसरों ने लगातार 36 घंटे की निगरानी और पीछा करने के बाद जयपुर के नजदीक एक क्रेटा कार को पकड़ लिया। हालांकि, कार की तलाशी लेने पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। बाद में तस्कर में पूछताछ में खुलासा किया।
विज्ञापन
1 of 3
अफीम निकालते सीबीएन टीम के अफसर। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्यप्रदेश की नीमच इकाई (सीबीएन) ने नेपाल से भारत में हो रही मादक पदार्थ अफीम की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नेपाल से सड़क मार्ग द्वारा भारी मात्रा में राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में अफीम लाई जा रही थी, जिसे सीबीएन ने पकड़ लिया।

खास बात यह है कि नीमच सीबीएन के अफसरों ने लगातार 36 घंटे की निगरानी और पीछा करने के बाद जयपुर के नजदीक एक क्रेटा कार को पकड़ लिया। हालांकि, कार के अंदर-बाहर तलाशी लेने पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अफसरों ने तस्कर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार के नीचे विशेष रूप से एक 'केविटी' (गुफा) बनाई गई थी, जिसमें अफीम छिपाकर नट-बोल्ट से बंद कर दिया गया था। इसके बाद सीबीएन के अफसरों ने क्रेन से क्रेटा कार को उठाकर खोला तो वे भी दंग रह गए। उन्होंने खूफिया जगह से सात किलो अवैध अफीम बरामद की। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है जिसमें अंतरराष्ट्रीय गिरोह में अन्य तस्करों के बारे में भी खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
कार में यहां छिपा रही थी अफीम। - फोटो : अमर उजाला
भागने के प्रयास में मारी टक्कर, फिर पकड़ा गया
दरअसल, सीबीएन की टीम को खुफिया जानकारी मिली कि नेपाल से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की खेप राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र बाड़मेर और जैसलमेर पहुंचने वाली है। सूचना पर सीबीएन की टीम ने अगरा-जयपुर राजमार्ग पर राजाधोक टोल प्लाजा पर एक गुजरात पासिंग क्रेटा कार की पहचान की। टीम ने टोल प्लाजा पर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भगाने की कोशिश में एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी नागल बेला के पास कार को लॉक कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सीबीएन की टीम ने उसे पकड़ लिया। तस्कर के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सात किलो अफीम जब्त। - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य कार्रवाई में अफीम पकड़ी 
इधरख् एक अन्य ऑपरेशन में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) नीमच के अधिकारियों ने 12 फरवरी को चित्तौड़गढ़ जिले में बानसेन फोर-लेन गांव होदा और हादियाखेड़ी तहसील भदेसर के पास एक मोटरसाइकिल को सवार रोका। इस दौरान तलाशी में उसके पास से 3.489 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें