नीमच जिले में सौर उर्जा से बन रही बिजली से पश्चिम रेलवे की ट्रेनें दौड़ रही हैं। मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर सहित कई रूट पर ट्रेनें नीमच में पैदा हो रही बिजली से चल रही हैं। सौर उर्जा से बिजली उत्पादन में नीमच जिला हब बन गया है। यहां पर सात प्लांट स्थापित हो गए हैं। फिलहाल, 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अगले वर्ष यह उत्पादन बढ़कर 750 मेगावॉट हो जाएगा, जो कि मध्यप्रदेश में सौर उर्जा से बिजली उत्पादन में नीमच जिले की स्थिति पहले पायदान पर पहुंच जाएगी।